Placeholder canvas

संयुक्त अरब अमीरात छोड़ने से पहले प्रवासी ऐसे कराएं अपना UAE वीजा रद्द, जानिए पूरी प्रकिया

कोरोना वायरस के कारण कई प्रवासी UAE से स्वदेश लौट रहे हैं। ऐसे में देश छोड़ने से पहले प्रवासी को UAE वीजा रद्द करवाना होगा जिसके बाद वो देश छोड़ सकते हैं। वहीं इस बीच इस पोस्ट के जरिये हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि कैसे आप आपना वीजा रद्द करवा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, UAE निवास वीजा प्रायोजक द्वारा रद्द किया जा सकता है। वहीं अपने एम्प्लॉयमेंट वीजा को रद्द करवाने से पहले आपको वर्क परमिट रद्द करवाना पड़ेगा। वहीं अधिकांश कंपनियों के मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय (MOHRE) के साथ ऑनलाइन स्थापना खाते हैं। जहां से आपका वर्क परमिट कैंसिल किया जा सकता है और इसके बाद आसानी से आपका एम्प्लॉयमेंट वीजा रद्द हो जाएगा।

संयुक्त अरब अमीरात छोड़ने से पहले प्रवासी ऐसे कराएं अपना UAE वीजा रद्द, जानिए पूरी प्रकिया

इसी के साथ कामगार को पहले रद्दीकरण पत्रों पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता होगी। साथ ही कामगार को पहले यह पुष्टि करने की आवश्यकता होगी कि उसने अपने सभी मजदूरी और सेवा लाभ समाप्त कर लिए हैं, जिसके बाद एमओएचआरई (MOHRE) कार्य रद्द करने के बाद आपके निवास का वीजा भी रद्द किया जा सकता है।

वहीं रेजिडेंस वीजा रद्द करने के लिए आपको वीज़ा जारी करने वाले अमीरात में GDRFA से संपर्क करना होगा। एक बार जब आपका वर्क परमिट और आश्रित का वीजा रद्द हो जाता है, तो आपका रेजिडेंस वीजा भी रद्द हो जाएगा।

संयुक्त अरब अमीरात छोड़ने से पहले प्रवासी ऐसे कराएं अपना UAE वीजा रद्द, जानिए पूरी प्रकिया

इसी के साथ ऑनलाइन वीजा रद्द करने के लिए आपको (https://amer.gdrfad.gov.ae.auth.signin) पर जाएं और login करें। इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज़ सबमिट करें। जिसके बाद आपके वीजा रद्द होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी के साथ आपको वीजा रद्द करवाने के लिए Dh110 का भुगतान करना होगा। और वीजा रद्द होने में एक दिन का समय लगेगा।

वीजा रद्द होने की जानकारी आपको GDRFA में रजिस्टर किए गये मोबाइल नंबर और ईमेल पते पर एक अपडेट किए जाएगा। यदि आप प्रदान की गई अवधि के भीतर यूएई को नहीं छोड़ते हैं, तो आपको ओवरस्टे जुर्माना देना होगा।