Placeholder canvas

Hijri New Year: दुबई में मिलेगी मुफ्त पार्किंग सेवा; मेट्रो, बस के समय सारिणी की भी हुई घोषणा

सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने एक घोषणा करी है और ये घोषणा इस्लामिक हिजरी नव वर्ष के मौके पर की गयी है। दरअसल, सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि इस्लामिक हिजरी नव वर्ष दुबई में सार्वजनिक पार्किंग गुरुवार, 12 अगस्त को मुफ्त होगी।

जानकारी के अनुसार, इस्लामिक हिजरी नव वर्ष के कारण गुरुवार को आधिकारिक अवकाश है। नि:शुल्क पार्किंग बहु-स्तरीय टर्मिनलों पर लागू नहीं होती है। वहीं शुक्रवार को सशुल्क पार्किंग सक्रिय नहीं होने के कारण, निवासियों को दो दिनों तक निःशुल्क पार्किंग का आनंद मिलेगा। इसी के साथ शुल्क शनिवार 14 अगस्त से सक्रिय हो जाएगा।

वहीं सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने दुबई मेट्रो और ट्राम के समय की भी जानकारी दी है.

दुबई मेट्रो और ट्राम का समय

Hijri New Year: दुबई में मिलेगी मुफ्त पार्किंग सेवा; मेट्रो, बस के समय सारिणी की भी हुई घोषणा

वहीं गुरुवार 12 अगस्त को दुबई मेट्रो रेड और ग्रीन दोनों लाइनों पर सुबह 5 बजे से 1am बजे तक चलेगी। इसी के साथ दुबई ट्राम सुबह 6 बजे से दोपहर 1am बजे तक सेवा में रहेगा।

सार्वजनिक बसें

वहीं सार्वजनिक बसें गोल्ड सूक सहित मुख्य स्टेशनों पर, बसें सुबह 4.50am बजे से 12.30am बजे तक चलेंगी। वहीं अल ग़ुबैबा स्टेशन सुबह 4.15 बजे से दोपहर 1 बजे तक सेवा में रहेगा। वहीं चौबीसों घंटे चलने वाले रूट C01 को छोड़कर, सतवा सहित सब-स्टेशन सुबह 4.30 बजे से रात 11 बजे तक चलेंगे

इसी के साथ अल कुसैस स्टेशन सुबह 4.50 बजे से 12.04am बजे तक सेवा में रहेगा;.वहीं अल क्वोज़ औद्योगिक स्टेशन सुबह 5.05 बजे से रात 11.30 बजे तक; और जेबेल अली स्टेशन सुबह 4.58 बजे से 12.15am बजे तक होगा।

इंटर सिटी बसें

Hijri New Year: दुबई में मिलेगी मुफ्त पार्किंग सेवा; मेट्रो, बस के समय सारिणी की भी हुई घोषणा

अल ग़ुबैबा जैसे सब-स्टेशन सुबह 6.40 बजे से रात 10.20 बजे तक संचालित होंगे। वहीं यूनियन स्क्वायर सुबह 4.25 से 12.15 बजे तक खुला रहेगा; एतिसलात मेट्रो स्टेशन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक; अबू हेल सुबह 6.20 बजे से रात 10.40 बजे तक; और हट्टा स्टेशन सुबह 5.30 बजे से रात 9.30 बजे तक.

शारजाह में अल जुबैल स्टेशन सुबह 5.30 बजे से रात 11.15 बजे तक संचालित होगा; और अजमान स्टेशन सुबह 4.30 बजे से रात 11 बजे तक।

वाहन परीक्षण केंद्र

सेवा प्रदाता केंद्र और ग्राहक सुख केंद्र बंद रहेंगे।