Placeholder canvas

Flights for Dubai: भारत के इस शहर से 17 महीने बाद दुबई के लिए शुरू हुई सीधी उड़ान, जानिए टाइमिंग

यूएई अथारिटी की तरफ से यात्रा प्रतिबंध की ढील के बाद भारत के कई शहरों से दुबई समेत अरब अमीरात के अलग अलग हिस्सों में फ्लाइट शुरू हो रही है। इसी कड़ी में आज करीब 17 महीने के बाद इंदौर से दुबई के लिए उड़ान शुरू की गई।

इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इंदौर से दुबई की उड़ान शुरू कराई। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

इंदौर से दुबई के लिए मिलेगी सीधी उड़ान

एयर इंडिया की तरफ से जानकारी दी गई कि विमान देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दुबई की सीधी उड़ान भरी। यह फ्लाइट हर सप्ताह बुधवार को बंगलुरु से इंदौर के लिए उड़ान भरेगा और इंदौर से सीधे दुबई जाएगा। मंगलवार रात तक इस विमान की सभी सीटें भर गई थीं।

यूएई सरकार ने इंदौर एयरपोर्ट पर की गई रैपिड पीसीआर जांच की रिपोर्ट को पास कर दिया है। इससे पहले बीते साल 24 मार्च को अंतिम बार दुबई उड़ान का संचालन इंदौर एयरपोर्ट से हुआ था।

जानिए फ्लाइट की टाइमिंग

Flights for Dubai: भारत के इस शहर से 17 महीने बाद दुबई के लिए शुरू हुई सीधी उड़ान, जानिए टाइमिंग

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, फ्लाइट हर बुधवार को सुबह 11.30 बजे बेंगलुरु से विमान इंदौर पहुंचेगा, जो 12.35 बजे दुबई के लिए उड़ान भरेगा। वहीं दुबई से शाम 4.05 बजे रवाना होकर रात 8.55 बजे इंदौर पहुंचेगा और यहां से रात 9.55 बजे बंगलुरु के लिए उड़ेगा। उसी तरह रात 11.45 बजे विमान बंगलुरु पहुंचेगा।

वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए  इंदौर से दुबई की उड़ान शुरू कराने के मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आने वाले समय में देश के अन्य कुछ शहरों से अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शुरू कराई जाएंगी। माना जा रहा है जैसे जैसे कोरोना की स्थिती में सुधार होगा। भारत के कई अन्य शहरों से भी अर्न्तराष्ट्रीय उड़ानों की बहाली की जा सकेगी।