अजमान से एक बड़ी खबर सामने आई है खबर है कि अजमान में चार गोदाम मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गयी है और इस बात की जानकारी यहां के अधिकारियों ने दी है।
अजमान के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मंगलवार दोपहर अजमान में चार गोदाम में भीषण आग लग गयी है लेकिन इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
العميد عبدالعزيز الشامسي: السيطرة على حريق اندلع في 4 مستودعات بعجمان دون وقوع أي إصابات أو وفيات بالوصول في 3 دقائق pic.twitter.com/93ETVRyxVd
— ajmanpoliceghq (@ajmanpoliceghq) September 15, 2020
वहीं इस घटना को लेकर अजमान सिविल डिफेंस के महानिदेशक ब्रिगेडियर अब्दुल्लाज़िज़ अल अल शम्सी ने कहा कि अधिकारियों को इस घटना के बारे में अलर्ट जारी किया गया था। उन्हें शारजाह और उम्म अल क्वैन सिविल डिफेंस के अधिकारियों द्वारा अग्निशमन अभियान में सहायता प्रदान की गई। और इनकी मदद से चार गोदाम में लगी भीषण आ’ग पर काबू पाया गया गया। वहीं उन्होंने ये भी जानकारी दी कि अजमान सिविल डिफेंस के अग्निशामकों ने वि’स्फो’ट को नियंत्रण में रखने में सक्षम थे, हालांकि शीतलन संचालन शाम तक जारी रहने की उम्मीद है।
वहीं ये आग कैसे लगी इस बात की जानकारी नहीं मिली है वहीं आग का कारण पता करने के लिए जांच के लिए साइट को पुलिस को सौंप दिया गया और पालिक इस मामले की जाँच की जा रही है।
इससे पहले दुबई के अल करामा इलाके में एक सार्वजनिक परिवहन बस में बीते शाम रविवार को आग लग गई थी। इस बात की जानकारी सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने दी है। वहीं सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि रविवार शाम दुबई के अल करामा इलाके में एक सार्वजनिक परिवहन बस में आग लग गई थी। इसी के साथ सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने ये भी जानकारी दी कि आग पर काबू पा लिया गया है और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।