Placeholder canvas

Emirates के बाद अब flydubai ने की कोविड -19 कवर देने की घोषणा, यात्रियों को मिलेगा ये फायदा

चीन से दुनियाभर के देशों में फैले कोरोना वायरस से सभी देश जूझ रहे हैं। वहीं इस कोरोना कहर के बीच flydubai ने एक बड़ी घोषणा करी है।

दरअसल, इस कोरोना कहर के बीच flydubai ने घोषणा करी कि अगर कोई  यात्री 1 सितंबर से 30 नवंबर, 2020 के बीच flydubai विमान से हवाई यात्रा की बुकिंग करता है तो उस शख्स को कोविड -19 के लिए मुफ्त वैश्विक कवर प्राप्त होगा।

जानकारी के अनुसार, flydubai दिए जा रहे इस कोविड -19 के लिए मुफ्त वैश्विक कवर के अनुसार अगर कोई यात्री यात्रा के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाता है तो flydubai यात्रियों के स्वास्थ्य खर्च और क्वारंटाइन लागत को कवर करेगी। वहीं इस कवर की वैलिडिटी 31 दिनों तक की होगी। जब से यात्री flydubai के विमान से अपनी पहली उड़ान शुरू करता है।

Emirates के बाद अब flydubai ने की कोविड -19 कवर देने की घोषणा, यात्रियों को मिलेगा ये फायदा

वहीं flydubai इस सेवा से यात्रियों को अपने चिकित्सा खर्चों के लिए 150,000 यूरो (Dh660,600) तक खर्च करने और 14 दिनों के लिए प्रति दिन 100 यूरो (Dh440) तक क्वारंटाइन खर्च करेगी।

वहीं इस कोविड -19 के लिए मुफ्त वैश्विक कवर को लेकर flydubai के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी हमाद ओबैदल्ला ने कहा है कि “हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम अपने यात्रियों को जो नया कोविद -19 कवर प्रदान कर रहे हैं, वह अधिक लोगों को यह जानकर आसानी से यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा कि वे क्या करेंगे।” उनकी यात्रा के हर चरण पर ध्यान दिया जाता है। हम देखते हैं कि यात्रा शुरू होने की मांग बढ़ रही है क्योंकि अधिक देशों ने धीरे-धीरे अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध हटा दिया है। अतिरिक्त सावधानियों और बढ़ी प्रक्रियाओं के साथ यात्री यात्रा को सुरक्षित रखने से वैश्विक स्तर पर व्यापार और पर्यटन के प्रवाह को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। ”

Emirates के बाद अब flydubai ने की कोविड -19 कवर देने की घोषणा, यात्रियों को मिलेगा ये फायदा

आपको बता दें, इससे पहले इस कोरोना कहर के बीच दुबई की Emirates एयरलाइन्स ने भी ऐसे ही कोविड -19 के लिए मुफ्त वैश्विक कवर की घोषणा करी थी। वहीं इस कवर में  Emirates एयरलाइन्स ने 150,000 यूरो के चिकित्सा खर्च और 14 दिनों के लिए प्रति दिन 100 यूरो के क्वारंटाइन लागत को कवर करेगी।