Placeholder canvas

Emirates airline: रैपिड PCR टेस्ट की सुविधा नहीं होने की वजह से इन 5 देशों के यात्री नहीं कर सकते दुबई की यात्रा

यूएई ने प्रतिबंधित देशों के यात्रियों को वीजा और प्रवेश परमिट फिर से शुरू कर दिया है। वहीं इस बीच Emirates एयरलाइन ने बांग्लादेश, नाइजीरिया, वियतनाम, जाम्बिया और इंडोनेशिया से दुबई जाने वाले यात्रियों को अहम जानकारी दी है।

Emirates एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि ‘बांग्लादेश, नाइजीरिया, वियतनाम, जाम्बिया और इंडोनेशिया से अपने अंतिम गंतव्य के रूप में दुबई जाने वाले यात्रियों के लिए वर्तमान में यात्रा संभव नहीं है क्योंकि हवाई अड्डे पर कोई रैपिड पीसीआर परीक्षण सुविधाएं नहीं हैं।’ हालांकि, उपरोक्त पांच देशों के सभी निवासियों को दुबई की यात्रा करने की अनुमति है।

Emirates airline: रैपिड PCR टेस्ट की सुविधा नहीं होने की वजह से इन 5 देशों के यात्री नहीं कर सकते दुबई की यात्रा

वहीं स्मार्ट ट्रैवल्स के संचालन प्रबंधक मलिक बेडेकर ने खलीज टाइम्स को बताया था कि बांग्लादेश से यात्रियों की बहुत अधिक मांग है, हालांकि, दक्षिण एशियाई देश के यात्रियों और पर्यटक वीजा धारकों के लिए एसओपी अभी भी स्पष्ट नहीं है। एक बार जब एयरलाइंस इन नियमों को स्पष्ट कर देती है, तो मेरा अनुमान है कि हवाई किराए में फिर से वृद्धि होनी चाहिए।’

इसी के साथ भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल से दुबई के लिए टिकट की मांग हाल के दिनों में काफी बढ़ गई है। किराए में भारी वृद्धि के साथ सबसे व्यस्त क्षेत्र केरल है, इसके बाद मुंबई और दिल्ली हैं।