skip to content

Emirates एयरलाइन ने करी 5 पर्यटन स्थलों के लिए फ्लाइट टिकट में छूट देने की घोषणा, जानिए ऑफर

UAE की Emirates एयरलाइन ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा कुछ पर्यटन स्थलों के लिए उड़ान के ऑफर को लेकर है। दरअसल, Emirates एयरलाइन ने पर्यटन स्थलों के लिए उड़ान भरने के लिए रियायती किराए की शुरुआत करी है इन पर्यटन स्थलों में मालदीव, सेशेल्स, अम्मान, इस्तांबुल और मॉस्को शामिल हैं।

मालदीव

मालदीव के लिए एक तरफा इकोनॉमी क्लास के टिकट की कीमत Dh3,495 होगी, जबकि business क्लास की टिकट Dh8,555 होगा। वहीं ऑफर को लेकर ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के सीनियर एनालिस्ट जॉर्ज फर्ग्यूसन ने कहा, “काहिरा और मालदीव वास्तव में आगे बढ़े हैं। “मालदीव पिछले साल 23 वां सबसे बड़ा बाजार था और अब सीटों के मामले में पांचवें स्थान पर है। कई बाजारों की तरह, कम से कम प्रतिबंधों के साथ धूप स्थलों को सबसे अधिक उड़ानें मिल रही हैं।

सेशल्स

Emirates एयरलाइन dh 3,495 और बिजनेस क्लास के टिकट की लागत dh 9,955 पेशकश कर रही है।

इस्तांबुल

Emirates एयरलाइन तुर्की की राजधानी इस्तांबुल की फ्लाइट टिकट Dh1,595 और बिजनेस क्लास Dh9,995 में पेश कर रही है।

मास्को

मास्को के लिए Emirates एयरलाइन इकोनॉमी क्लास की सीटें Dh2,355 से शुरू होती हैं, और बिजनेस के लिए एयरलाइन Dh9,995 ले रही है।

अम्मान

जॉर्डन की राजधानी कई अन्य विरासत स्थलों के साथ एक अन्य पर्यटन स्थान है। एक तरफ़ा टिकट Dh1,995 से शुरू होता है और बिजनेस का किराया Dh 6,995 का है.

Packages

एमिरेट्स ने पुष्टि की कि यात्री प्रति व्यक्ति Dh1,699 से शुरू होने वाले अमीरात हॉलीडे के साथ अपने समुद्र तट या शहर में पलायन की योजना भी बना सकते हैं।

वहीं ये सभी विशेष दरें आज 8 मार्च से शुरू होगी और 18 मार्च, 2021 तक रहेंगी. वहीं ये यात्रा के लिए 15 जून, 2021 तक उपलब्ध हैं।