Placeholder canvas

UAE में ईद की नमाज का समय हुआ तय; जानिए दुबई समेत पूरे अरब अमीरात में कब पढ़ी जाएगी ईद की नमाज

UAE की चांद देखने वाली समिति आज रात (20 अप्रैल) को यह निर्धारित करने के लिए बैठक करेगी कि इस्लामिक त्योहार ईद अल फित्र 2023 शुक्रवार, 21 अप्रैल या शनिवार, 22 अप्रैल को है। देश में निवासी इस उत्सव के अवसर पर लंबे सप्ताहांत का आनंद ले रहे हैं।

जानिए कब मनाया जाएगा ईद?

इस्लामिक महीने या तो 29 या 30 दिनों तक चलते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि चांद कब देखा गया है। अगर आज रात (गुरुवार) को चांद दिखा तो रमजान का पवित्र महीना 29 दिन तक चलेगा। ईद शुक्रवार को होगी और निवासियों को जश्न मनाने के लिए चार दिन की छुट्टी मिलेगी।

वहीं अगर आज रात नहीं देखा जाता तो पवित्र महीना 30 दिनों तक चलता। शनिवार को ईद होगी और पांच दिनों तक छुट्टी रहेगी।

ये भी पढ़ें- कुवैत ने की बड़ी कार्रवाई, 5000 प्रवासियों का निवास परमिट हुआ रद्द, जानिए क्या रही वजह

UAE में ईद की नमाज का समय हुआ तय!

ईद के पहले दिन मुसलमान विशेष सामूहिक नमाज अदा करते हैं। वहीं इसी बीच खलीज टाइम्स के अनुसार, अबू धाबी, दुबई और शारजाह में नमाज़ के समय का खुलासा हुआ है:

अबू धाबी: सुबह 6.12 बजे
अल ऐन: सुबह 6.06 बजे
दुबई: सुबह 6.10 बजे
शारजाह शहर: सुबह 6.07 बजे
Al Dhaid: सुबह 6.06 बजे
Madam and Mleiha: सुबह 6.07 बजे

क्या है चांद रात

गौतलब है कि चांद रात के बाद अगली सुबह ईद का त्यौहार मनाया जाता है। यह दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है।

इस पवित्र महीने में मुस्लिम के लोग रोजा रखते हैं और सूरज निकलने के बाद से सूरज के डूबने तक खाने-पीने से दूर रहते हैं। वहीं ईद-उल-फितर के त्यौहार को रोजे खत्म करने का त्योहार भी माना जाता है।  इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार दसवां महीना शव्वाल है और इस महीने का पहला दिन दुनिया भर में ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें- Eid Al Fitr 2023: यूएई ने मुसलमानों से गुरुवार को चांद देखने की अपील, जानिए कब मनाई जाएगी ईद?