Placeholder canvas

बुर्ज खलीफा के टॉप पर चढ़े दुबई के क्राउन प्रिंस, वायरल हुआ वीडियो

New Delhi: दुबई शहर दो वजह के लिए सबसे ज्यादा फैमस है, पहला बुर्ज खलीफा और दूसरा है उसकी चमक जो लोगों को अपनी तरफ आर्कषित करती है। लेकिन आज बुर्ज खलीफा अपनी ऊंचाई की वजह से नहीं, बल्कि दुबई के क्राउन प्रिंस की वजह से सुर्खियों हुआ है।

दरअसल हाल ही में दुबई के क्राउन प्रिंस और एग्जीक्युटिव काउंसिल के प्रेजिडेंट शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने शनिवार के दिन बुर्ज खलीफा के टॉप पर चढ़ कर अपना एक वीडियो बनाया है। इतना ही उन्होंने अपने इस वीडियो में बुर्ज खलीफा के टॉप से दिखने वाले दुबई की एक झलक भी दिखाई है।

बुर्ज खलीफा के टॉप पर चढ़ने और वहां से रात की दुबई का नजारा वीडियो में रिकॅार्ड करके शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। जिसके बाद ये वीडियो रातों रात इतना वायरल हुई कि अगले दिन इस वीडियो की हर तरफ चर्चा होने लगी।

शनिवार की रात को अपलोड हुए इस वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। जानकारी के लिए बता दें कि दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियों के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा – “828 meters of excitement”, मालूम हो कि दुबई के क्राउन प्रिंस के इंस्टाग्राम पर 10.7 मिलियन फॉलोवर्स है।

जानकारी के लिए बता दें कि शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम इससे पहले भी साल 2013 में एक बार बुर्ज खलीफा के टॉप पर चढ़ कर सभी को हौरान कर चुके है, उस दिन वो दिन की रोशनी में बुर्ज खलीफा के टॉप पर गए थे, और वहां पर UAE का झंड़ा लहराया था।