Placeholder canvas

दुबई पुलिस ने जारी की नई चेतावनी, काम पर जाने वाले लोगों को पालन करने होंगे ये नियम..उल्लघंन करने पर देना होगा भारी जुर्माना

दुबई में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गये लॉकडाउन को खोल दिया है। जिसके बाद दुबई में फिर से सभी कारोबार खुल गये हैं। वहीं इस बीच लॉकडाउन खुलने के बाद दुबई पुलिस ने यहाँ के लोगों के लिए एक नई चेतावनी जारी की है।

बुधवार को दुबई पुलिस ने अमीरात में प्रतिबंध हटाने के बाद प्रमुख राजमार्गों पर तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेतावनी जारी की है। दुबई पुलिस ने ट्विटर पर एक ट्वीट करके चेतावानी की जानकारी दी है।

दुबई पुलिस ने ट्वीट करके कहा है कि, अमीरात सामान्य स्थिति में वापस आ गया है, शॉपिंग मॉल और निजी क्षेत्र सख्त सुरक्षा उपायों का पालन करके आज से शुरू होने वाली 100 प्रतिशत क्षमता के साथ काम कर सकते हैं। वहीं इस बीच  “तेज गति से वाहन चलाना सबसे गंभीर यातायात दुर्घटनाओं का कारण बनता है। हम आपको कानूनी गति सीमा का पालन करने की सलाह देते हैं।”

वहीं इससे पहले, दुबई पुलिस ने रात 11 बजे से सुबह 6 बजे रात तक लगने वाले  राष्ट्रीय बंदी के दौरान बाहर निकलने के लिए एक Dh3,000 जुर्माने के बारे में निवासियों को चेतावनी दी।

दुबई पुलिस ने ट्वीट करके कहा था कि राष्ट्रीय बंदी के दौरन यहां के निवासी केवल भोजन और दवाएं खरीदने, स्वास्थ्य आपात स्थिति और नौकरी से दौरन बाहर निकल सकते हैंवहीं पुलिस ने ये भी कहा कि निवासियों को इन घंटों के दौरान बाहर निकलने के लिए (https://dxbpermit.gov.ae) से एक परमिट आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें, इस कोरोया वायरस से दुनियाभर के देशीं में 3 लाख से ज्यादा लॉग इन की मौत हो चुकी है साथ ही 61 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस बीच इस दुने में इस कारों वायरस के कारण लगे लॉकदोएँ को खोल दिया गया है। जिसके बाद यहां पर फिर से सभी चीजे धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।