Placeholder canvas

दुबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, काम के नाम पर ठगी करने वाले दंपति सहित 47 प्रवासियों को किया गिरफ्तार

दुबई पुलिस ने काम के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दरअसल, दुबई पुलिस ने घरेलू कामगारों को नौकरी प्रदान करने की पेशकश करके लोगों को ठगने वाले एक कपल को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ दुबई पुलिस ने इस मामले में 47 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जो कोविड -19 संबंधित यात्रा प्रतिबंधों के बीच घरेलू कामगारों को प्रदान करने की पेशकश करते थे और इसके जरिये लोगों को ठगने का काम भी करते थे। वहीं अभी तक ये लोग कई लोगों को अपने जाल में फंसा चुके थे।

इस मामले को लेकर एक दुबई पुलिस के अधिकारी ने कहा कि दुबई पुलिस ने अपराध के साए के तहत विभिन्न साइबर अपराधों के लिए 20 अफ्रीकी गिरोह के 47 सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

दुबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, काम के नाम पर ठगी करने वाले दंपति सहित 47 प्रवासियों को किया गिरफ्तार

 

वहीं इस आपराधिक जांच विभाग के सहायक कमांडर मेजर जनरल खलील इब्राहिम अल मंसूरी ने कहा कि गिरोह द्वारा किए गए अपराधों में साइबर धोखाधड़ी, जबरन वसूली, ब्लैकमेलिंग, प्रतिरूपण और चोरी शामिल हैं। वहीं उन्होने ये भी बताया कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर दंपति ने दावा किया कि वे घरेलू कामगारों की भर्ती तब भी कर सकते हैं, जब सीमाएं बंद थी। वे ऐसी भर्ती के लिए पैसे लेकर कई लोगों को धोखा देने में कामयाब रहे, जो कभी नहीं हुआ। अपराध के संबंध में पुलिस को 46 शिकायतें मिलीं।

इसी के साथ उन्होंने साइबर अपराधों से खुद को बचाने के लिए डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करने के खिलाफ जनता को आगाह किया। वहीं अल मंसूरी ने भी सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों के साथ बातचीत करने या अज्ञात लोगों से लिंक या संदेश खोलने से जनता को आगाह किया।