Placeholder canvas

दुबई में क्रेन से गिरकर भारतीय कामगार की हुई मौ’त, गम में डूबा पूरा परिवार

भारत से हर साल अनगिनत लोग ज्यादा कमाई के लिए अरब देशों का रुख करते है और सालों बीतने तक वहीं पर ही काम करते रहते है। इन देशों में जा अपनी किस्तम आजमाने वाले लोगों में से कुछ लोग तो अपनी तकदीर बना लेते है, लेकिन कुछ लोग बीच में ही अपने परिवार का साथ छोड़ देते है। जिसके बाद उसके परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, और उनके पास रोने के लिए अलावा कुछ और नहीं रह जाता है। हाल ही में ऐसी एक दिल दुखा देने वाली खबर सामने आई है।

बता दें कि पिछले कई साल से दुबई में काम करने वाले भारतीय कामगार यादविंदर सिंह की अचानक क्रेन से गिरने से मौ’त हो गई है। यादविंदर सिंह मूल से कस्बा जंडियाला गुरु के रहने वाले है। वो दुबई में एक हाउस कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम किया करते थे।

दुबई में क्रेन से गिरकर भारतीय कामगार की हुई मौ'त, गम में डूबा पूरा परिवार

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार के दिन सुबह के समय में यादविंदर सिंह क्रेन पर बैठ कर अपना काम कर रहा था। लेकिन तभी अचानक से क्रेन की सीट टूट गई, जिसके वजह से यादविंदर सिंह क्रेन की सीट से नीचे गिर गया। क्रेन से गिरने के बाद यादविंदर की हालत बहुत ही गं’भीर हो गई थी, क्रेन से गिरते ही साइट पर मौजूद सभी लोग यादविंदर के पास पहुंचे, और उसे गं’भीर हालत में पास के अ’स्पताल में भर्ती करवाया गया था।

अ’स्पताल में पहुंचने के बाद से डॉक्टरों ने यादविंदर मृ’त घोषित कर दिया। जानकारी के लिए बता दें कि दुबई में यादविंदर सिंह अपने पिता सुखचैन सिंह के साथ रहते और काम करते थे। यादविंदर के पिता सुखचैन सिंह ने ही रविवार की सुबह को अपने बेटे की मौत की खबर भारत में रह रहे अपने परिवार को दी। ये खबर सुनने के बाद से ही पूरे इलाके शौक का माहौल बना हुआ है।