Placeholder canvas

Dubai में Gold खरीदने का सुनहरा मौका, 2 दिरहम से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में रेट

Dubai Gold Rate: बकरीद के बाद यूएई में आज, 30 जून को सोने के दाम में 2 दिरहम तक की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो नया रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 30 जून को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh230.75 (भारतीय रूपए 5155.09) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh213.75 (भारतीय रूपए 4775.30 प्रति ग्राम) पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh206.75 (भारतीय रूपए 4618.92) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh177.25 (भारतीय रूपए 3959.87) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते सप्ताह मुकाबले आज सोने के दाम में 2 दिरहम तक की कमी देखने को मिली है। जहां बीते सप्ताह 23 जून को किसी भी ग्राहक को 24 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh232.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh230.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- भारत से यूएई जाने वाले प्रवासियों के लिए खुशखबरी, महज 4000 रुपए में मिल सकेगा टिकट, जानें डिटेल

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh243.25 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh241.25 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।