Placeholder canvas

दुबई नगर पालिका ने करी बड़ी करवाई, कोविड -19 नियम का उल्लघंन करने पर चार प्रतिष्ठानों को किया बंद और 33 संस्थाओं को दी चेतावनी

दुबई नगर पालिका (DM) ने एक बड़ी करवाई करी है। दरअसल, दुबई नगर पालिका (DM) ने कोविड -19 एहतियाती उपायों का पालन नहीं करने पर चार प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया है और 33 अन्य संस्थाओं को चेतावनी दी है।

जानकारी के अनुसार, दुबई नगर पालिका (DM) ने कोविड -19 एहतियाती उपायों का पालन नहीं करने पर क्लोजर में दो फिटनेस सेंटर बंद किया है क्योंकि यहां भीड़भाड़ थी। वहीं इस मामले पर करवाई करते हुए नगरपालिका ने कहा, एक ट्रेड सेंटर क्षेत्र में था जबकि दूसरा अल रामूल क्षेत्र में स्थित था। बंद होने वाले दो अन्य प्रतिष्ठान सैलून हैं। नगरपालिका ने प्रतिष्ठानों पर अपने निरीक्षण अभियानों को मजबूत किया है ताकि वे सुरक्षा एहतियाती उपायों का पालन कर सकें।

वहीं प्रतिष्ठानों से कुल प्रतिबद्धता दर 98 प्रतिशत तक पहुंच गई है और नगरपालिका द्वारा निरीक्षण यात्राओं की संख्या 2,443 तक पहुंच गई है।

दुबई नगर पालिका ने करी बड़ी करवाई, कोविड -19 नियम का उल्लघंन करने पर चार प्रतिष्ठानों को किया बंद और 33 संस्थाओं को दी चेतावनी

इसी के साथ गुरुवार को दुबई नगर पालिका (DM) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह कहा गया है। एहतियाती उपायों के लिए अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के लिए “#DubaiM प्राथमिकता ने प्रतिष्ठानों पर अपने निरीक्षण अभियानों को मजबूत किया। कुल प्रतिबद्धता दर 98% तक पहुंच गई, निरीक्षण यात्राओं की संख्या 2,443 तक पहुंच गई, 4 प्रतिष्ठान बंद हो गए, और 33 चेतावनी दी गई थीं।

आपको बता दें, दुबई नगर पालिका (DM) ने ये करवाई कोरोना वायरस की वजह से किया है ताकि इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। इस वायरस से अभी तक 24 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 10 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोक ने के लिए दुबई नगर पालिका (DM) ने ये बड़ी करवाई करी है।