UAE के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने कोविड -19 मामलों की जानकारी दी है। शुक्रवार, 24 दिसंबर को यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, देश में कोरोनावायरस के 1352 नए मामले बीते 24 घंटे में दर्ज किए गए है। साथ ही इस वायरस से 506 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं बीते 24 घंटे कोरोना से एक मरीज की मौत की खबर सामने आयी है।
UAE के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी है कि ये सभी नये मामले 361,321 अतिरिक्त परीक्षणों के माध्यम से सामने आए हैं।
इन नए मामलों के बाद संयुक्त अरब अमीरात में 24 दिसंबर तक कुल मामलों की संख्या 747,909 पहुंच चुकी है, जबकि कुल ठीक होने वालों की संख्या 740,122 है और म’रने वालों की संख्या अब 2155 हो गई है।
वहीं इसी बीच नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर्स इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी और जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने शनिवार, 25 दिसंबर से केन्या, तंजानिया, इथियोपिया और नाइजीरिया से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वाहक और ट्रांजिट यात्रियों के लिए सभी इनबाउंड उड़ानों को स्थगित करने की घोषणा की है। इसमें उन यात्रियों के प्रवेश को निलंबित करना शामिल है जो यूएई आने से 14 दिन पहले चार देशों में थे, जबकि उड़ान संचालन यूएई से यात्रियों को उन्हीं देशों में ले जाना जारी रखेगा।
एक तरफ जहां कोरोना के नए केस यूएई में कम हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमी क्रोन ने दुनिया भर के लिए टेंशन बन चुका है। यही वजह है कि भारत सरकार ने अर्न्तराष्ट्रीय उड़ानों से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के चलते शेड्यूल इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट पर 31 जनवरी तक रोक बढ़ा दिया है। इस बात की जानकारी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन की तरफ से शेयर की गई है।