Placeholder canvas

भारत के लिए दुबई से चार्टर्ड फ्लाइट, 13 लोगों को फ्री में दी गई टिकट

दुबई के सामाजिक कार्यकर्ता के सम्मान देते हुए करीब 255 पैसेंजर्स को लेकर एक चार्टर्ड फ्लाइट भारत के काली कट एयरपोर्ट पर लैंड हुई। केरल के लिए आयी ये चार्टर्ड फ्लाइट UAE के शहर शाहजाह एयरपोर्ट से टेक ऑफ हुई थी।

इस फ्लाइट का आयोजन केरल के निवासी नितिन चंद्रन के स्मृति में सम्मान देते हुए किया गया है। बता दें कि, कुछ हफ्तों पहले ही नितिन का दुबई में नि’धन हो गया था।

इंकास यूथ विंग के मेंबर बिबिन जैकब के बताए अनुसार, इस चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम इसी संगठन की तरफ से गुरूवार की रात को किया गया था। बिबिन जैकब ने आगे बताया कि उनके ग्रुप ने 13 यात्रियों को इस फ्लाइट की टिकट फ्री दी गई है। वहीं इस फ्लाइट में कुछ प्रेग्नेंट लेडीज को प्रत्यावर्तन उड़ान के लिए प्राथमिकता दी गई है।

भारत के लिए दुबई से चार्टर्ड फ्लाइट, 13 लोगों को फ्री में दी गई टिकट

बिबिन जैकब ने बताया कि ये चार्टर्ड फ्लाइट नितिन चंद्रन के सम्मान के लिए भारत भेजी गई है। नितिन एक एक्टिव सेल्फ वर्कर थे, इस लिए हम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ये रास्ता चुना है। नितिन ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफ के साथ कई सारी प्रेग्नेंट औरतों को भारत भेजने के लिए अलटर्नेशन फ्लाइट की शुरूआत करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर दस्तक दी थी। जिसके बाद भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन की शुरुआत की।

बता दें कि, कोरोना वायरस के फैलाव के कारण लगे लॉकडाउन के बीच यूनाइटेड अरब अमीरात में नितिन अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के साथ फंसे हुए थे। नितिन ने अपनी पत्नी को भारत भेजने के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी। जो कि सफल भी साबित हुई थी।

लेकिन किसे पता था कि एक दिन ऐसा आएगा कि पत्नी के लिए कोर्ट से लड़ने वाला व्यक्ति अपनी जिंदगी से जंग हार जाएगा। बता दें कि नितिन की पत्नी अथीरा उनके साथ ही रहकर दुबई में जॉब करती थी। उनके पति की मौत के दो दिन बाद ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।