Placeholder canvas

दुबई में भारतीय दंपति की ह’त्या करने वाले आरोपी को मिल सकती है मौ’त की सजा

आज के समय जहां लोग कोरोना से परेशान है, वहीं इसी बीच UAE में रह रहे एक भारतीय नागरिक को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल UAE के सबसे अमीर शहर दुबई में एक भारतीय बिजनेस मैन और उनकी पत्नी के साथ एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने लूटपाट करने की कोशिश की और इसी लूटपाट के दौरान उस पाकिस्तानी व्यक्ति ने उस भारतीय बिजनेस मैन और उसकी पत्नी की ह’त्या कर दी।

अब इसी ह’त्या के आरोप में उस पाकिस्तानी व्यक्ति दुबई कोर्ट में मौ’त की सजा मिल सकती है। बता दें कि भारतीय बिजनेस मैन हीरेन और उनकी बीवी विधि आधिया की दुबई में 18 जून को उनके विला में ह’त्या कर दी गई थी। वहीं घर में उनकी बेटी को घायल पाया गया था। इस हा’दसे के 24 घंटे के अंदर दुबई पुलिस ने इस मामले के आरोप में एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है।

दुबई में भारतीय दंपति की ह'त्या करने वाले आरोपी को मिल सकती है मौ'त की सजा

 

इस मामले को लेकर आगे की जानकारी देते हुए हाल ही में दुबई पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी व्यक्ति अरबियन रैंचेस में भारतीय परिवार के घर में बरामदे का गेट बंद न होने की वजह से उस रास्ते से घर में घुस गया। वहीं कानूनी सलाहकार हसन अल्हाइस ने बताया कि इस जु’र्म के आरोपी पर कपल की ह’त्या और उनकी बेटी पर किए गए अटेम्प टू म’र्डर का आरोप लगा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उस पाकिस्तानी व्यक्ति ने एक से ज्यादा लोगों की जा’न ली है, और इस पूरे मामले के साथ दूसरा अपराध चोरी करने की कोशिश करने से भी जुड़ा है। ऐसे कई केसों में यूनाइटेड अरब अमीरात सजा का प्रोसेस संहिता की धारा 332 के तहत मौ’त की सजा तक का प्रावधान है।

बता दें कि दुबई पुलिस ने इस केस में बहुत ही फुरती के साथ काम किया, और 24 घंटे से कम समय के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपने इस काम से दुबई पुलिस ने साबित कर दिया हैं कि वो जनता के लिए किस कदर पूरी निष्ठा के लगतार काम करती है।