35000 फीट की ऊंचाई पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दुबई जा रही थी Emirates की फ्लाइट

दुनिया में समय-समय पर कुछ विशेष तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी कड़ी में अब दूर देशों के बीच फ्लाइट के माध्यम से यात्रा कर रही एक महिला ने आसमान की ऊंचाई प्लेन में एक बच्चे को जन्म दिया है।

यह वाकया 19 जनवरी को टोक्यो के नरीता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए उड़ान भर कर जा रही Emirates की फ्लाइट में हुआ। तकरीबन 12 घंटे की उड़ान के बाद महिला ने फ्लाइट में ही बच्चे को जन्म दिया है।

क्रू मेंबर्स ने संभाला मोर्चा

आपको बताते चलें कि दुबई Emirates की फ्लाइट EK319 विमान में महिला को प्र’सव पी’ड़ा हुई। विमान में प्र’सव पी’ड़ा होने के बाद महिला ने बच्चे को सुरक्षित तौर पर जन्म दिया है।

फ्लाइट में बैठे पैसेंजर्स की माने तो मेडिकल इमरजेंसी में फ्लाइट क्रु मेंबर्स ने बेहतरीन ढंग से काम किया है और मौजूदा स्थिति को अच्छे से हैंडल किया। फ्लाइट में इस तरह का वाकया होने के बाद भी फ्लाइट तय समय पर लैंडिंग करने में सफल रही।

ये भी पढ़ें : मुंबई में लैंडिंग के बाद खराब पाया गया SpiceJet विमान का टायर, बाल-बाल बचे यात्री

एमिरेट्स ने जारी किया बयान

आपको बताते चलें कि Emirates की तरफ से बताया गया कि महिला और बच्ची दोनों की हालत बेहतर है। दुबई में विमान की लैंडिंग होने के बाद लोकल मेडिकल स्टाफ ने दोनों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। एयरलाइंस की तरफ से कहा गया कि हमारी पैसेंजर्स की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य दोनों उनके लिए बेहद मायने रखता है।

गौरतलब है कि Emirates एयरलाइंस की गाइडलाइंस के अनुसार 7 महीने तक की गर्भावस्था वाली महिलाएं हवाई सफर कर सकते हैं।

हवाई यात्रा करने के लिए ऐसी महिलाओं के लिए यह सड़क भी होती है कि उन्हें कोई चिकित्सीय समस्या ना हो। आपको बताते चलें कि पिछले माह डेनवर कोलाराडो के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में भी एक महिला ने बच्चे को प्रसव पीड़ा के बाद जन्म दिया था।

ये भी पढ़ें : दुबई जाने वाले फ्लाइट में आयी तकनीकी खराबी, मुंबई एयरपोर्ट से नहीं भर सकी एयर इंडिया की ये उड़ान

Leave a Comment