Placeholder canvas

दुबई गए भारतीय प्रवासी पर लगा ऑन ड्यूटी पुलिस ऑफिसर को DH3,000 रिश्वत देने का आरोप

हर साल भारत से कई सारे लोग दुबई, सऊदी अरब, कुवैत और आबु धाबी जैसे खाड़ी देशों में कमाने की चाह लेकर जाते है। ताकि वो लोग अपने घर परिवार के भविष्य को अपने आज से बेहतर बना सके। ऐसे ही लोगों में एक व्यक्ति भारत से दुबई कमाने गया है, लेकिन वहां जाने के बाद उस व्यक्ति ने एक गलती कर दी, जिसके चलते अब वो UAE के कानूनी पचड़े में फंस गया है।

दरअसल दुबई गया ये भारतीय प्रवासी दुबई शहर में बिना मास्क पहने घूम रहा था। ऐसे में जब पुलिस ने इस व्यक्ति को शहर के कोविड- 19 नियम तोड़ने के तहत पकड़ा, तो इस व्यक्ति मे कथित तौर पर उस पुलिस वाले को रिश्वत देने का ऑफर दिया था। इस भारतीय व्यक्ति पर ऑन ड्यूटी पुलिस ऑफिसर को DH3,000 रिश्वत देने का आरोप लगा है।

खबरो से जानकारी मिली है कि जेबेल अली एरिया में ऑन ड्यूटी काम कर रहे एक पुलिस कर्मी ने 24 साल के भारतीय आरोपी और उसके साथ एक महिला को होटल के बाहर मुंह बिना मास्क लगाए देखा। इन दोनों लोगों में से किसी ने भी अपने चेहरे पर मास्क नहीं पहन रखा था। जब कि UAE में सभी लोगों का मास्क पहनना आनिवार्य कर दिया गया है।

पुलिस ने इस मामले के बारे में सारी जानकारी देते हुए बताया कि उन दोनों लोगों ने मास्क नहीं पहने थे इसीलिए मैंने उन्हें रोका। इसके अलावा वो देश में बिना परमिट के हर जगह इधर-उधर मजे से घूम रहे थे। ये दोनों लोग देश में लगे सभी प्रतिबंधों के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। जब मैंने इन्हें रोका तो उन्होंने मुझसे बिना कानूनी कार्रवाई किए जाने देने की अपील की, इसके साथ ही उन्होंने मुझे DH3,000 का रिश्वत भी ऑफर किया है। इस भारतीय नागरिक पर दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने ऑन ड्यूटी पुलिस ऑफिसर को रिश्वत देने का आरोप लगाया है।