नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है खबर है कि यहां पर 73 यात्री से सवार विमान लैंडिंग गेयर फंसने के बाद करीब दो घंटे तक हवा में ही अटका रहा, लेकिन तभी चमत्कार हुआ और आखिरी प्रयास में विमान का पिछला पहिया यानी लैंडिंग गियर पूरी तरह खुल गया। इसके बाद विमान सुरक्षित तरीके से काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गया।
जानकारी के अनुसार, जिस विमान के साथ ये घटना हुई वो बुद्धा एयर की उड़ान संख्या BH 702 ATR-72 थी और इस विमान में 73 यात्री सवार थे। यह विमान काठमांडू से विराटनगर के लिए लिए रवाना हुआ था इसी दौरान एयर होस्टेस ने यात्रियों को बताया था कि विमान में तकनीकी समस्या आ गई है।
Nepal:73 passengers waited 2 hrs for plane to crash & miracle happened. ATC Biratnagar got SOS that Buddha Air Kathmandu-Biratnagar BH702 ATR-72 due to landing gear glitch can’t land returned to Kathmandu.Pilot kept taking rounds over airport to burn fuel preparing crash land! pic.twitter.com/jceaA9Ytvz
— Sanjay Bragta (@SanjayBragta) September 28, 2021
इस विमान को विराटनगर हवाई अड्डे पर उतरना था लेकिन लैंडिंग गेयर फंसने की वजह से इस विमान को काठमांडू ले जाया गया। वहीं इस दौरान यात्री दह’शत में आ गए। बता दें, अगर किसी यात्री विमान के लैंडिंग गेयर में दिक्कत आती है तो उसे या तो फोर्स लैंडिंग कराया जाता है या वह विमान क्रैश हो जाता है।
इसी के साथ पायलट ने कई बार काठमांडू में लैंड करने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद एयर होस्टेस ने बताया कि विमान का तेल खत्म किया जा रहा है ताकि विमान क्रैश न हो। साथ ही फोर्स लैंडिंग के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं विमान के फोर्स लैंडिंग की आशंका को देखते हुए रनवे के पास सुरक्षा बल, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की टीम को तैनात किया गया। इससे यात्रियों में और ज्यादा डर पैदा हो गया।
लेकिन तभी चमत्कार सा होता है और लैंडिंग के आखिरी प्रयास में विमान का पिछला पहिया यानी लैंडिंग गियर पूरी तरह खुल गया। काठमांडू एयरपोर्ट के एटीसी ने पायलट को बताया कि लैंडिंग गियर खुल चुका है और अब विमान लैंड हो सकता है। पायलट की सूझबूझ ने 73 यात्रियों की जान बचा ली।
यात्रियों के साथ-साथ एयरपोर्ट पर भी सभी ने चैन की सांस ली।सुबह 8:30 बजे काठमांडू से उड़ा ये विमान लगातार दो घंटे तक हवा में उड़ने के बाद बाद 10:35 मिनट पर लैंड हुआ।