Placeholder canvas

UAE में फंसे हैं 850 से अधिक कामगार, महाराष्ट्र के लिए स्पेशल फ्लाइट की कर रहे मांग

देश में लगे लॉकडाउन की वजह से हजारों की संख्या में भारतीय नागरिक दूसरे देश में फंसे हुए हैं। वहीं बात करें UAE की तो अकेले UAE में ही 2 लाख से ज्यादा लोग फंसे हुए थे, हालांकि भारत सरकार ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन की शुरुआत भी की हैं। जिसका पहला चरण बहुत ही शानदार तरीके से पूरा हुआ। वहीं दूसरे चरण को भी सरकार पूरी निष्ठा के साथ पूरे करने वाली है। लेकिन अफसोस की बात तो ये हैं कि वंदे भारत मिशन के बावजूद बड़ी तदाद में भारतीय फंसे हुए है।

UAE में फंसे सैंकड़ो प्रवासी कामगार बेरोजगार, बुजुर्ग, मजदूर, प्रेंग्नेंट औरत और बीमार लोग बहुत ही परेशान हैं। बता दें कि वंदे भारत मिशन के दूसरे फैज में UAE से भारत के लिए 80 से ज्यादा फ्लाइटों की उड़ान अलॉट हुई है। लेकिन इसमें से एक भी फ्लाइट महाराष्ट्र के लिए नहीं है।

UAE में फंसे हैं 850 से अधिक कामगार, महाराष्ट्र के लिए स्पेशल फ्लाइट की कर रहे मांग

एक ओर जहां UAE में फंसे महाराष्ट्र के नागरिक अपने घर जाने के लिए परेशान हैं। वही दूसरी ओर वंदे भारत मिशन के तहत कुवैत, UK, UAS, सिंगापुर, जापान, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, वियतनाम, श्रीलंका, बांग्लादेश और केन्या से स्पेशल फ्लाइट मुंबई में आ रही हैं।खलीज टाइम्स के अनुसार, दो हफ्ते पहले अजमान की एक हाउस वाइफ शुभांगी साका ने UAE में फंसे कुछ महाराष्ट्रियनों का एक व्हाट्सएप ग्रुप शुरू किया।

इस ग्रुप में 850 लोग जुड़े हुए हैं और महाराष्ट्र जाना चाहते है। मुंबई की रहने वाली शुभांगी साका ने हाल ही में बताया कि हमारे ग्रुप में 450 लोग बेरोजगार है, 35 प्रेंग्नेंट औरत है। ये लोग भारत वापस जाना चाहहे हैं। वैसे यहां कि सामुदायिक समूह बुनियादी सुविधाओं के साथ उनकी मदद कर रहे हैं। हम लोगों ने यहां से महाराष्ट्र सरकार और बाकी ऑफिसर्स से भी कॉन्टेंक्ट किया है।

बता दें कि केंद्र के प्रयासों ने गर्भावस्था के लास्ट स्टेज वाली एक प्रेग्नेंट मां को वापस लाने में काफी मदद की थी। इस प्रेग्नेंट मां को 27 मई के दिन दुबई से केरल के कोच्चि भेजा गया था। इस मामले में वंदे भारत मिशन और केरल सरकार ने काफी मदद की।