skip to content

दुबई हवाई अड्डे पर फंसे 206 पाकिस्तानी और 66 भारतीय यात्रा वीजा धारक, नहीं मिली प्रवेश की अनुमति

हाल ही दुबई एअरपोर्ट पर भारत और पाकिस्तान के कई लोगों को देश में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली जिसके बाद ये लोग यहाँ पर फंस गये थे और इन्हें वापस स्वदेश लौटना पड़ा। वहीं ये सिलसिला अभी भी जारी है।

दरअसल, खबर है कि सोमवार को लगभग 206 पाकिस्तानियों और 66 भारतीयों दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) से देश में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली जिसके बाद ये लोग यहीं पर फंस गये।

जानकारी के अनुसार, DXB के आगमन पर कुल 1,225 पाकिस्तानी यात्रियों को पर्यटक वीजा पर UAE आए हैं वहीं अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि इनमे से 1,019 यात्रा वीजा पर आए इन लोगों के पास वापसी हवाई टिकट, Dh2,000 नकद या होटल बुकिंग है।

दुबई हवाई अड्डे पर फंसे 206 पाकिस्तानी और 66 भारतीय यात्रा वीजा धारक, नहीं मिली प्रवेश की अनुमति

वहीं दुबई में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी ने कहा: “1,019 लोगों को प्रवेश दे दिया गया है लेकिन बाकि 206 लोगों को हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया जिसके बाद ये लोग वापसी फ्लाइट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी जानकारी दी कि हवाईअड्डे पर फंसे यात्रियों की देखभाल की जा रही है और इन लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया गया है।  इसी के साथ उन्होंने ये भीकहा कि वाणिज्य दूतावास ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए सूचित किया है कि विजिटर्स यहां अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हैं की नहीं।

इसी के साथ इस मामले को लेकर पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास दुबई में अहमद अमजद अली ने कहा है कि”आव्रजन अधिकारियों (पाकिस्तान में) यात्रियों का साक्षात्कार करते हैं और उन्हें आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद ही उन्हें बोर्ड करने की अनुमति देते हैं।”

वहीं दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास में प्रेस, सूचना, और संस्कृति नीरज अग्रवाल ने भी पुष्टि करी कि हवाई अड्डे पर कुल 66 भारतीय यात्री फंसे हुए हैं, जिनमें दो महिलाएँ भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “गोएयर की उड़ान पर दिल्ली से उड़ान भरने वाले लगभग 59 यात्री अब 48 घंटे से अधिक समय से फंसे हुए हैं।” उन्होंने कहा कि बाकी छह यात्रियों ने अमीरात एयरलाइंस में उड़ान भरी।

दुबई हवाई अड्डे पर फंसे 206 पाकिस्तानी और 66 भारतीय यात्रा वीजा धारक, नहीं मिली प्रवेश की अनुमति

 

इसी के साथ अग्रवाल ने कहा कि”जैसे ही हमें बताया गया कि यात्री फंसे हुए हैं, हमारे अधिकारी तुरंत हवाई अड्डे पर पहुंचे। हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि सभी फंसे हुए यात्री कन्फर्म रिटर्न टिकट ले रहे थे और कई लोग पर्याप्त पैसे भी ले रहे थे। वहीँ “यात्रियों को भोजन और अन्य आपूर्ति दी जा रही है। इस मामले को दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा संयुक्त अरब अमीरात के आव्रजन विभाग में उच्चतम अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

आपको बता दें, UAE  immigration नियमों के तहत विदेशों से जो लोग पर्यटक वीज़ा लेकर दुबई आते है उनके पास  वैध होटल बुकिंग या किसी रिश्तेदार का संदर्भ या फिर वापसी का टिकट होना चाहिए ताकि इन लोग वापस जाने की  पुष्टि हो सकें।