Placeholder canvas

UAE से भारत के लिए शुरू होंगी 25 नई Special उड़ानें, पहली बार भारत के इस राज्य के लिए आएगी फ्लाइट

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। जिसकी वजह से कई लाख भारतीय नागरिक इस समय विदेशों में फंसे हुए हैं जिन्हें मिशन वंदे भारत के जरिये वापस भारत लाया जा रहा है। वहीं इस बीच इस मिशन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

खलीज टाइम्स के अनुसार, गुरुवार को मिशन वंदे भारत के नये चरण के अर्न्तगत यूएई से भारत के लिए अतिरिक्त 25 विशेष उड़ानों की घोषणा की गई। ये सभी उड़ाने 9 जून से से 19 जून के बीच संचालित की जाएंगी। इनमें से अबू धाबी से 11 और दुबई से भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए 14 हवाई सेवाएं उपलब्ध होंगी।

UAE से भारत के लिए शुरू होंगी 25 नई Special उड़ानें, पहली बार भारत के इस राज्य के लिए आएगी फ्लाइट

इस बीच यूएई से महाराष्ट्र राज्य के लिए भी एक उड़ान संचालित की जाएगी। ये उड़ान अबू धाबी से 19 जून को मुंबई के लिए संचालित होगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी तक महाराष्ट्र राज्य के लिए एक भी फ्लाइट नही आई।  यूएई में इस वक्त एक हजार से ज्यादा महाराष्ट्र के नागरिक फंसे हुए हैं। इसमें स्टूडेंट्स, प्रवासी कामगार और महिलाएं शामिल हैं। यूएई से केरल के चार हवाई अड्डों लिए 10 उड़ानें है। इसके अलावा 25 विशेष उड़ानें नई दिल्ली, श्रीनगर, चंडीगढ़, अमृतसर, जयपुर, लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और मदुरै के लिए संचालित की जाएंगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें, विदेशों से भारत आने वाले भारतीय नागरिकों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। इन 14 दिनों में से 7 दिनों तक उन्हें अपने खर्च पर इंस्टीट्यूशन क्वारंटाइन में रहना होगा और बाकी के 7 दिनों तक वो अपने घर पर होम आइसोलेशन में रहेंगे।

UAE से भारत के लिए शुरू होंगी 25 नई Special उड़ानें, पहली बार भारत के इस राज्य के लिए आएगी फ्लाइट

इससे पहले भी वंदे भारत मिशन के जरिये खाड़ी देशों में फंसे कई हज़ार भारतीय नागरिकों को वापस भारत लाया जा चुका है। इसी के साथ इस ,मिशन के जरिये और भी देशों से लोगों को वापस स्वदेश लाया जा रहा है।

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर के देशों में 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 63 लाख से ज्यादा लोगों इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है और इस वजह से सभी यात्रा भी रद्द कर दी गयी है। जिसके कारण कई लाख इस मुसीबत के समय अपने देश वापस नहीं आ सकते।