Placeholder canvas

यूएई मौसम में होगा बड़ा बदलाव, NCM ने दी कोहरे और उमस बढ़ने की जानकारी

इस समय दुनियाभर के देशों में कोरोना वायरस की वजह से कोहराम मचा है। वहीं इस बीच यूएई के मौसम को लेकर बड़ी जानकारी समाने आया है।

दरअसल, खबर है कि अमीरात के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है और इस बात की जानकारी यूएई के राष्ट्रीय मौसम विभाग ने दी है। शुक्रवार को राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यूएई के मौसम में होने वाले बदलाव होने की जानकारी दी है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को कोहरे और उमस का अनुमान लगा रहा है। वहीं मौसम ब्यूरो का कहना है कि इस हफ्ते की शुरुआत में आसमान में धूप और बादल दोनों की छाए रहेंगे।

यूएई मौसम में होगा बड़ा बदलाव, NCM ने दी कोहरे और उमस बढ़ने की जानकारी

एनसीएम के अनुसार, शुकवार की शाc और शनिवार की सुबह उमस बढ़ेगी। वहीं इसी के साथ हल्की से मध्यम हवाएँ धूल और रेत उड़ने की संभवाना है। वहीं NCM का कहना है कि अबू धाबी में तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अबू धाबी में तापमान 41 डिग्री और दुबई में 40 डिग्री पर पहुंच जाएगा। जिसकी वजह से यहन ओअर गर्मी बढ़ने की संभवाना है। वहीं अरब की खाड़ी और ओमान के समुद्र में स्थितियाँ मध्यम से कठिन होंगी।

इससे पहले यूएई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई थी। जिसके बाद NCM ने ड्राइवरों के लिए एक चेतावनी भी जारी की थी, जिसमें भारी बारिश के कारण कम दृश्यता के मामले में सावधानी बरतने को कहा था।

आपको बता दें, ये मौसम का बदलाव उस समय पर हो रहा है जब देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है, चीन से दुनियाभर के देशों में फैले इस कोरोना वायरस से अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 63 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं उस समय UAE में कोरोना वायरस के कारण लगा लॉकडाउन खुल गया है जिसके बाद यहां पर सभी कारोबार खुल गये हैं।