Placeholder canvas

दुबई बीच पर कोरोना नियमों के उल्लघंन करने पर एक ही दिन में 221 लोगों पर लगा जुर्माना

UAE के सबसे अमीर शहर दुबई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि बीते कुछ दिनों दुबई में समुद्र बीच पर कोरोना वायरस के फैलाव रोकने के लिए लगाए गए नियम को तोड़ने पर 221 लोगों के ऊपर जर्माना ठोका गया है। हाल ही में दुबई के एक ऑफिसर ने बताया कि दुबई पुलिस ने अमीरात के समुद्री किनारो पर कोरोना वायरस एहतियाती उपायों को लेकर बने नियमों को तोड़ने पर एक दिन में 221 लोगों पर जुर्माना लगाया है।

गल्फ न्यूज के मुताबिक, दुबई में पोर्ट्स पुलिस स्टेशन के डयारेक्टर कर्नल Saeed Al Madhani ने बताया कि 30 मई को दुबई के बीच को फिर से देश के आम लोगों के घूमने के लिए खोला गया था। इसके खुलने के बाद से अब तक कुल 316 लोगों पर नियम तोड़ने का जुर्माना लगाया जा चुका है।

दुबई बीच पर कोरोना नियमों के उल्लघंन करने पर एक ही दिन में 221 लोगों पर लगा जुर्माना

उन्होंने कहा कि “दुबई के कई बीच के मैनेजर्स ने इन उपायों के नियम को आसान बनाया हैं लेकिन इसके बाद भी बीच जाने वाले हजारों लोगों को नियम तोड़ते हुए देखा गया है। हमने देखा कि उन लोगों में से कई लोगो ने बीच की सुविधाओं के पास बैठने का आग्रह किया है, ताकि वो सुरक्षित दूरी का पालन कर पाए।

पहले हफ्ते में पुलिस खुद लोगों को एहतियात उपायों नियम के बारे में बता रही थी। पुलिस ने बीच पर मौजूद सभी लोगों को मास्क पहनने और दूसरे लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग मेंटन करने के लिए कहा था। इसके साथ ही पुलिस ने सभी लोगों के नियम को तोड़ने को लेकर चेतावनी दी थी। इसके बाद ही पुलिस ने लोगों पर जुर्माना जारी करना शुरू किया। बीच पर जाने वाले लोगों को एहतियाती उपायों का पालन नहीं करने के लिए Dh3,000 जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा अधिकारी ने कहा कि लोगों को पांच से अधिक समूहों में इकट्ठा होने के खिलाफ चेतावनी दी गई थी, और कहा गया था कि उन्हें बीच के वॉकवे, या बीच के रेस्तरां, कार पार्किंग, और बाकी कई सर्विस एरिया में बैठते हुए लोगों को मास्क पहनना पहनना अनिवार्य है।