Placeholder canvas

दुबई में फंसे 800 कश्मीरियों ने दो प्राइवेट फ्लाइट के लिए जुटाया धन, सरकार से मांगी घर वापसी की इजाजत

पूरे देश भर में कोरोना वायरस के फैलाव की वजह से दुबई में फंसे लगभग 800 कश्मीरी लोगों ने अपने घर जाने के लिए दो प्राइवेट फ्लाइट की व्यवस्था की है। इसके साथ ही इन लोगों ने भारत सरकार से श्रीनगर जाने देने के लिए जल्दी इजाजत देने की गुहार लगाई है। वहीं श्रीनगर के एयरपोर्ट पर ऑफिसर्स ने भी कहा है कि प्राइवेट फ्लाइट के संबंध में एयरपोर्ट के बड़े ऑफिसर्स से कॉन्टेक्ट किया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस बारे में विदेश, रक्षा, सिविल एविएशन मिनिस्ट्री, DGCA और इंडियन एयरपोर्ट अथॉरिटी श्रीनगर के नागरिक प्रशासन के साथ इस पर विचार विमर्श करेगी, जिसके बाद फैसला लिया जाएगा। उन्होने आगे की जानकारी देते हुए कहा कि भारत में किसी भी एयरपोर्ट पर इस तरीके से फ्लाइट को लैंड करने के लिए सिविल एविएशन मिनिस्ट्री और DGCA की इजाजत लेना बहुत ही जरूरी होता है।

दुबई में फंसे 800 कश्मीरियों ने दो प्राइवेट फ्लाइट के लिए जुटाया धन, सरकार से मांगी घर वापसी की इजाजत

बता दें कि दुबई में फंसे हुए ये 800 कश्मीरी नागरिकों की भारत सरकार से अपील हैं कि सरकार उन्हें उनकी घाटी में पहुंचाने के लिए दुबई से श्रीनगर तक की सीधी फ्लाइट का इंतजाम कर दे क्योंकि दुबई जैसे शहर में बिना किसी नौकरी के रहना बहुत ही मुश्किल है, जिसका उन्हें हर रोज सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों का कहना हैं कि कुछ लोग बहुत ही परेशान है, यहां तक की कुछ लोगों को तो मेडिकल की भी बहुत ही जरुरत है। इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके वीजा में कई सारी परेशानियां सामने आ रही है। वहीं कुछ लोगों के पास तो रहने और खाने का भी इंतजाम नहीं है।

दुबई में फंसे कश्मीरी नागरिकों में एक सज्जाद अहमद ने बताया कि भारत की केंद्र सरकार के वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से श्रीनगर के लिए अब तक केवल सिर्फ एक फ्लाइट का भी संचालन किया गया है। पहली उड़ान में मई हुई थी। जिसके बाद अब 11 जून को एक फ्लाइट हैं जिसमें 150 लोग वापस कश्मीर जा रहे हैं।