Placeholder canvas

UAE से भारत वापस जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने वालें लोगों की संख्या हुई 3 लाख के पार

कोरोना वायरस को संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है और इस लॉकडाउन की वजह से संयुक्त अरब अमीरात में कई भारतीय प्रवासी फंसे हुए हैं। जिन्हें वंदे भारत मिशन के तहत वापस लाया जा रहा है। वहीं इस मिशन को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।

गल्फ न्यूज के मुताबिक, मंगलवार को वंदे भारत मिशन का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। वहीं जब इस बारे में दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात से स्वदेश जाने वाले पंजीकृत भारतीयों की कुल संख्या 350,000 को पार कर गई है। यह संयुक्त अरब अमीरात में भारतीयों की कुल संख्या का 10 प्रतिशत से अधिक है, जो आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, 3.4 मिलियन है, जो देश में सबसे बड़ा समूह है।

UAE से भारत वापस जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने वालें लोगों की संख्या हुई 3 लाख के पार

वहीं महावाणिज्य दूत ने ये भी कहा कि अभी तक रजिस्ट्रेशन करने कई परिवार शामिल है जो छुट्टी के लिए घर उड़ना चाहते थे और कई ऐसे लोग भी हैं जो अस्थायी मुद्दों जैसे चिकित्सा उपचार और डिलीवरी के लिए घर जा रहे हैं। वहीं कुछ लोग ये सोचकर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं कि टिकट मुफ्त होंगे और कुछ अब जाने के लिए तैयार नहीं हैं क्योंकि वे भुगतान संस्थागत संगरोध के तहत नहीं करना चाहते हैं।

इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात में लगभग 6,000 भारतीयों के’वंदे भारत मिशन’ के पहले दो चरणों के तहत वापस आ चुके हैं। मिशन वंदे भारत के पहले चरण में 14 उड़ानों संचालित की गयी हैं। इस 14 उड़ानों के जरिये अभी तक 14,800 भारतीयों नागरिकों विदेशों से वापस लाया गया है। वहीं दूसरे चरण में 149 उड़ानों में 31 देशों से 30,000 और भारतीय लौट हैं।

UAE से भारत वापस जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने वालें लोगों की संख्या हुई 3 लाख के पार

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस से अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 53 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जिसके बाद इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।