Placeholder canvas

फर्जी पासपोर्ट बनवा कर पहुंच गया दुबई, भारत वापस लौटने पर एयरपोर्ट पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरियाणा के जींद के रहने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल गिरफ्तार होने वाला व्यक्ति जिंद का रहने वाला है। वो फर्जी पासपोर्ट बनवा कर दुबई निकल गया था। जब वह दुबई से वापस भारत लौटा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं उसने पासपोर्ट बनवाने में दो फर्जी स्टांप पेपर का भी इस्तेमाल किया था।

टूरिस्ट वीजा पर गया था दुबई घूमने

फर्जी पासपोर्ट बनवा कर पहुंच गया दुबई, भारत वापस लौटने पर एयरपोर्ट पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी ने अपने पासपोर्ट में फर्जी स्टांप किस जगह से लगवाई थी। आईजीआई हवाई अड्डे जिला पुलिस अफसरों के मुताबिक हरियाणा के पिल्लूखेड़ा, मंडी, जनपद जींद के रहने वाला राहुल रविवार को आईजीआई हवाई अड्डे पहुंचा। जांच में पता लगा कि वह 25 सितंबर को टूरिस्ट दुबई घूमने के लिए गया था।

पासपोर्ट चेकिंग के दौरान आरोपी हुआ अरेस्ट

आईजीआई एयरपोर्ट पर पासपोर्ट चेकिंग के दौरान इस बात की जानकारी हुई की आरोपी राहुल के पासपोर्ट में दो फर्जी स्टांप पेपर लगे हुए थे। स्टांप पेपर में से एक 15 सितंबर को उसने चंडीगढ़ से खरीदा था। जबकि दूसरा स्टाम्प चंडीगढ़ से 28 अगस्त को आने का लगा हुआ था।

इस मामले की तहकीकात करने के बाद भी पुलिस को कोई स्पष्ट जानकारी नही प्राप्त हुई है। जबकि आरोपी राहुल को इमीग्रेशन डिपार्टमेंट की शिकायत पर आईजीआई हवाई अड्डे पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।