Placeholder canvas

दुबई में जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना होगा 22 और 24 कैरेट के दाम

यूएई में हर रोज की तरह आज, 15 नवंबर को सोने के नए रेट जारी किए गए हैं। आज सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट

दुबई में जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना होगा 22 और 24 कैरेट के दाम

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 15 नवंबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh225.25 (भारतीय रूपए 4560.96) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh211.50 (भारतीय रूपए 4282.55) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh201.75 (भारतीय रूपए 4085.12) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh173.00 (भारतीय रूपए 3502.98) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि यूएई में बीते दिन 22 कैरेट सोने का दाम 212.25 था, जो कि आज कम होकर 211.50 प्रति ग्राम चल रहा है। इसके अलावा अगर 24 कैरेट सोने के दाम की बात किया जाए तो बीते दिन प्रति ग्राम यूएई में सोने का दाम 226.00 देखने को मिला था, जो अब बढ़कर 225.25 चल रहा है। अगर यूएई में कोई प्रवासी या नागरिक आज सोने के गहने खरीदना चाह रहा है तो उसे उपरोक्त दिए गए रेट पड़ेगें, हालांकि रेट में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

दुबई में जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना होगा 22 और 24 कैरेट के दाम

वहीं अगर इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का रेट की बात किया जाए तो यहां पर भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 1857.96 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। वहीं गोल्ड फ्यूचर 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1860.50 डॉलर प्रति औंस पर है।

जानकारों की मानें धनतेरस और दिवाली के मौके पर लोगों द्वारा जमकर खरीदारी की गई है। इसके बाद अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है। शादियों के सीजन के दौरान सोने की जमकर खरीदारी की जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में सोना-चांदी की कीमतों को बढ़ी हुई मांग का समर्थन मिलता है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सोना एकबार फिर 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव तक जा सकता है।