Placeholder canvas

दिवाली पर Dubai में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

दुबई में दिवाली के दिन सोने के कीमत में बड़ी गिरावट आयी है। आमतौर पर यह देखा गया है कि दिवाली के दिन बड़ी तदाद में लोग जमकर खरीदारी करते हैं। इसमें सोने के गहने से जुड़ी खरीदारी भी शामिल है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो यह बेहद ही सुनहरा मौका है, हालांकि खरीदारी से पहले सोने के मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट

दिवाली पर Dubai में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, दिवाली के दिन, 4 नवंबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh215.00 (भारतीय रूपए 4352.25) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh201.75 (भारतीय रूपए 4084.03) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh192.50 (भारतीय रूपए 3896.78) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh165.00 (भारतीय रूपए 3340.10) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए 202.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज 201.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

दिवाली पर Dubai में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन 215.75 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम 215.00 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

बता दें, इस दिवाली, सोने की कीमतें Dh200 के स्तर से अधिक का भाव चल रहा है, हालांकि दिवाली के मौके पर ऑफर के रूप में दुबई के प्रमुख खुदरा विक्रेता अपना मेकिंग चार्ज घटाकर सोने के गहने बेच रहे हैं। यह सोने और हीरे के आभूषण दोनों पर लागू होता है।

वहीं सोने की खरीदारी को लेकर खुदरा विक्रेता का कहना है कि अक्टूबर में पर्यटकों द्वारा की गई खरीदारी जबरदस्त थी, जो अगले दो से तीन महीनों तक जारी रहेगी। जब तक सोने की कीमतें व्यवहारिक रहती है।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

दिवाली पर Dubai में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो बीते बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज गोल्ड की कीमतों गिर गई हैं। 3 नवंबर 2021 को सोने का भाव 46,411 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गए हैं। वहीं, पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव 46,792 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ था।