Placeholder canvas

दिवाली के मौके पर कुवैत में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

कुवैत में दिवाली के मौके पर सोने की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। ऐसे में  अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

दिवाली के मौके पर कुवैत में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

मिली जानकारी के मुताबिक, 3 नवंबर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.400 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4290.76) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.95 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4179.79) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.200 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3994.85) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 13.85 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3415.35) चल रही है।

बता दें, 2 नवंबर को 24 कैरेट के सोने के दाम 17.500 कुवैती दिनार चल रहे थे, लेकिन 3 नवंबर को इसमें दर्ज की गई और फिलहाल इसके दाम 17.400 चल रहे हैं।

ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करना चाहते हैं तो उपरोक्त दिए गए रेट से सोने खरीद सकता है, हालांकि सोने के गहने के रेट मेकिंग चार्ज समेत कई अन्य चीजों पर डिपेंड करते हैं। ऐसे में कीमतों में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

भारत में क्या चल रहा आज सोने का रेट

दिवाली के मौके पर कुवैत में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो भारत में सोने-चांदी  की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज गोल्ड की कीमतों गिर गई हैं। 3 नवंबर 2021 को सोने का भाव 46,411 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गए हैं। वहीं, पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव 46,792 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ था।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

दिवाली के मौके पर कुवैत में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।