Placeholder canvas

दुनिया में किस देश के पास है सबसे ज्यादा सोना, देखें टाॅप 10 देशों की सूची; लिस्ट में भारत भी शामिल

भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में सोने (Gold) की दीवानगी देखी जाती है। भारत में तो सोने (Gold) की डिमांड इतनी है कि हर साल विदेश से भारत को कई टन सोना आयात करना पड़ता है।

वहीं हम इस पोस्ट के माध्यम से उन 10 देशों की लिस्ट बताना चाहते हैं, जहां पर दुनिया में सबसे ज्यादा सोना (Gold) पाया जाता है।

1-अमेरिका

दुनिया में किस देश के पास है सबसे ज्यादा सोना, देखें टाॅप 10 देशों की सूची; लिस्ट में भारत भी शामिल

संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे अधिक सोना (Gold) रखने के मामले में पहले स्थान पर है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के पास 8,133.5 टन सोने का भंडार है। अमेरिका का यह सोना यूनाइटेड स्टेट बुलियन डिपॉजिटरी में जमा कर रखा हुआ है। सोने की देखरेख प्रबंधन ट्रेजरी डिपार्टमेंट ऑफ यूनाइटेड स्टेट के जिम्मे है।

2-जर्मनी

यूरोपीय देश जर्मनी के पास 3,362.4 (Gold) का भंडार है। ऐसे में सबसे अधिक सोना रखने के मामले में जर्मनी अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर आता है। अगर बात करें इसके भंडारण की तो जर्मनी का (Gold) का भंडार अमेरिका के फेडरल रिजर्व बैंक की मुख्य शाखा, लंदन में बैंक ऑफ इंग्लैंड में और फ्रैंकफर्ट बुंड्स बैंक रखा हुआ है।

3-इटली

इटली सबसे अधिक (Gold) रखने के मामले में इटली का स्थान चौथा है। ऐतिहासिक इमारतों वाली इटली के पास 2,451.8 टन सोना मौजूद है। इटली का ये सोना ईटों के रूप में मौजूद है। दूसरी तरफ काफी संख्या में इटली में सोने के सिक्के के भी भंडार हैं। अगर इसकी देखरेख की बात करें तो बैंक ऑफ इटली के पास होने की भंडारण की जिम्मेदारी है। और वह इसकी देखरेख भी करता है।

4-फ्रांस

Chennai Airport

आपको बता दें कि फ्रांस देश के केंद्रीकृत बैंक ने अपने सोने से कुछ सोने को बेच दिया था। इसके बावजूद भी अभी फ्रांस के पास 2,435.5 टन सोने का भंडार मौजूद है। ऐसे में सबसे अधिक सोने के मामले में फ्रांस नंबर चार पर मौजूद है। ध्यान देने वाली बात है कि मुश्किल के दौर में फ्रांस में सदैव सोने के भंडार का उपयोग किया है।

5-रूस

मौजूदा दौर में युद्ध का संकट झेल रहे रूस का सोने (Gold) का भंडार 2,299.9 टन है। और रूस अपने सोने के भंडार में बढ़ोतरी के लिए सोने की खरीदारी भी करता है। ऐसे में सबसे अधिक सोना रखने वाले देशों की सूची में नंबर पांच पर आता है।

6-चीन

एशिया की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन साल 2009 में पहली बार पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने हर महीने के आधार पर सोने (Gold) की खरीदारी करने की प्लानिंग की थी। मौजूदा समय में चीन के पास 1,948.3 टन सोना है। ऐसे में चीन सबसे अधिक सोना रखने के मामले में छठे नंबर पर है।

7-स्विट्जरलैंड

स्वीटजरलैंड पर्यटन के लिहाज से सबसे सुंदर जगह है। और इस देश को सबसे अमीर देशों में भी गिना जाता है। इस देश के पास 1,040.0 टन गोल्ड है। इतने सोने के साथ वह सबसे अधिक सोना रखने के मामले का सातवें नंबर पर मौजूद है। आपको बता दें कि सेकंड वर्ल्ड वार के दौरान स्वीटजरलैंड ने तटस्थ भूमिका निभाई थी और यूरोप का सबसे बड़ा सोने का केंद्र बनकर सामने आया था।

8- जापान

जापान एशिया का शक्तिशाली देश है। इस देश के पास वर्तमान में 765.2 टन सोने का भंडार है। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार किए जाने वाला जापान सबसे अधिक सोना रखने के मामले में आठवें नंबर पर आता है।

9 -भारत

दुनिया में किस देश के पास है सबसे ज्यादा सोना, देखें टाॅप 10 देशों की सूची; लिस्ट में भारत भी शामिल

सबसे अधिक सोने के भंडारण के मामले में भारत दुनिया में नौवें नंबर है। भारत के पास 658 टन सोना है। मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो देश के मंदिरों और लोगो के पास अधिक सोना है।

10- नीदरलैंड

नीदरलैंड के पास कुल 612.5 टन सोने का भंडार है। इतने सोने (Gold) के साथ नीदरलैंड सबसे अधिक सोना रखने वाले 10 देशों की सूची में अंतिम पायदान पर आता है। वहां के डच सेंट्रल बैंक ने अभी जल्द ही इस बात की घोषणा की थी कि वे अपने गोल्ड के भंडार को एमस्टरडम से कैंप न्यू एमस्टरडम में लोकेट किया है।