Placeholder canvas

UAE में कामगारों को मिलेगी 4 दिन की लम्बी छुट्टी, जानिए इस साल कितनी बाकी है आधिकारिक छुट्टियां

UAE holidays: यूएई में रहने वाले निवासी और कामगार अगली लम्बी छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में यह खबर उनके लिए बेहद खुश कर देने वाली है।

दरअसल निवासियों और कामगारों को जल्द ही लंबी सार्वजनिक छुट्टियां मिलने वाली है और ये छुट्टी इस साल के बचे हुए तीन महीने में होगी।

गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाशों को एकीकृत किया है जिनकी अक्सर तारीख के करीब पुष्टि की जाती है। हालांकि, कुछ गणनाओं के आधार पर कुछ अनुमानित तारीखें हैं जब निवासियों और प्रवासियों को लम्बी छुट्टी मिल सकती है।

इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि UAE के निवासियों को अब कब लम्बी छुट्टी मिलेगी। (UAE holidays)

Eid Al Mawlid Al Nabawi पर अवकाश

UAE में कामगारों को मिलेगी 4 दिन की लम्बी छुट्टी, जानिए इस साल कितनी बाकी है आधिकारिक छुट्टियां

UAE के निवासियों और कामगारों को छुट्टी इस वर्ष के बचे हुए तीन महीनों में मिलेगी और सबसे पहली छुट्टी अक्टूबर में है। यह छुट्टी शनिवार 8 अक्टूबर को छुट्टी हो सकती है और इस छुट्टी को Eid Al Mawlid Al Nabawi के रूप में जाना जाता है। हालांकि, इस्लामी छुट्टियां आमतौर पर चांद दिखने के अनुसार निर्धारित की जाती हैं।

Commemoration Day पर मिलेगा अवकाश

UAE में कामगारों को मिलेगी 4 दिन की लम्बी छुट्टी, जानिए इस साल कितनी बाकी है आधिकारिक छुट्टियां

दो महीने से भी कम समय के बाद, संयुक्त अरब अमीरात के लोग वर्ष के आखिरी लंबे सप्ताहांत का आनंद लेंगे क्योंकि Commemoration Day (जिसे पहले शहीद दिवस के रूप में जाना जाता था) को चिह्नित करता है, जिसे 30 नवंबर को मनाया जाता है। हालांकि, इसके लिए 1 दिसंबर को एक सार्वजनिक अवकाश दिया जाता है ।इसके बाद राष्ट्रीय दिवस होता है, जो 2 और 3 दिसंबर (शुक्रवार और शनिवार) को मनाया जाता है और 4 दिसंबर को रविवार है।

इसका मतलब है कि यूएई के नागरिक और कामगार चार दिन के ब्रेक का आनंद लेंगे, जो साल के अंत तक साल का सबसे लंबी छुट्टियां का सप्ताह होगा।

आपको बता दें, UAE में जब भी छुट्टी की घोषणा होती है तब उस पर सरकार द्वार कई सारे लाभ भी दिए जाते हैं जैसे फ्री पार्किंग सेवा आदि।

ये भी पढ़ें- UAE में कामगारों के लिए आयी बड़ी खुशखबरी, अगले साल इन 12 सेक्टर में सबसे अधिक नई नौकरियां आने की उम्मीद