Placeholder canvas

UAE में आज महंगा हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

UAE Gold Rate: यूएई में आज सोने के दाम में 1 दिरहम तक बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आमतौर पर दुबई सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है।

ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए यूएई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (UAE Gold Rate)

Dubai Gold Rate Today

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 23 जुलाई को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh209.25 (भारतीय रूपए 4548.66) दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- Gold के आयात पर UAE में लागू हुआ नया कानून, उल्लंघन करने पर लगेगा Dh5 मिलियन तक का जुर्माना

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh196.50 (भारतीय रूपए 4271.50) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh187.50 (भारतीय रूपए 4075.86) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh160.75 (भारतीय रूपए 3494.37) पर चल रहा है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

UAE में आज महंगा हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने के ताजा रेट की बात कियाा जाए तो गुडरिटर्न वेबसाइट के मुताबिक भारत में अभी 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 52,785 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 47,750 रुपये है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

UAE में आज महंगा हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

ये भी पढ़ें- जानिए दुनिया के किन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत से कम दाम; लिस्ट में UAE का भी नाम