Placeholder canvas

UAE : रेस्टोरेंट में आया 1 करोड़ से भी अधिक का बिल, जानिए क्या किया गया था ऑर्डर

UAE : अबू धाबी में लोकप्रिय नुस्र-एट स्टीकहाउस में भोजन करने गये एक शख्स का Dh615,065 का बिल आया है यानि कि 1 करोड़ 33 लाख 16 हज़ार 6 सौ उनसठ रुपये का। वहीं रेस्टोरेंट के chef Nusret Gökçe ने अपने वेरिफाइड अकाउंट पर खुद इस बिल को पोस्ट किया है साथ ही उन्होंने “Quality never expensive” का कैप्शन भी लिखा है।

 ये भी पढ़ें- अबू धाबी ट्रैफिक जुर्माने पर कैसे पाए 35 फीसदी तक की छूट, जानिए पूरी जानकारी यहाँ

ग्राहक ने क्या किया गया था ऑर्डर

Petrus का पांच बॉटल ऑर्डर करी थी जिसकी कीमत Dh325,000 थी। पेट्रस 2009 की दो बोतलों का एक और ऑर्डर Dh200,000 का है और इस बिल का VAT Dh29,000 है और इन सबका खर्च Dh615,065 आया। वहीं रेस्टोरेंट के chef Nusret Gökçe  द्वार शेयर किया ये बिल खूब वायरल हो रहा है।

इस चीज के लिए फेमस हैं Nusret Gökçe

Nusret Gökçe अपने अपने मांस को काटने, तैयार करने के लिए लोकप्रिय हैं। वहीं हाथ के ऊपर करके नमक छिड़कने की अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है साथ ही उनके इस अंदाज की विडियो भी खूब वायरल होती है।

Nusret का जीवन नहीं था आसान

नुसरत को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी और 2010 में तुर्की में अपना रेस्तरां खोलने से पहले शेफ के रूप में काम करना पड़ा। अपने स्किल सुधारने के लिए उन्होंने कई वर्षों तक मुफ्त में काम किया। वहीं आज के समय वो काफी लोकप्रिय हैं और उनके अंदाज को देखने के लिए विदेशों से लोग उनके रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आते हैं। वहीं उनके सोशल मीडिया पर 49 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

ये भी पढ़ें- कामगारों के लिए राहत की खबर, Dubai के इन 4 नए रूट पर बस सेवा शुरू करेगी RTA, देखें पूरी लिस्ट