Air India Express ने भारत और दुबई के बीच नए उड़ान की घोषणा करी है और ये सभी उड़ानें लखनऊ समेत भारत के 8 शहरों से दुबई के लिए संचालित की जाएगी। दरअसल, Air India Express दुबई के लिए भारत के जिन शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू की है। उसमें दिल्ली, मुंबई, अमृतसर, कोच्ची, त्रिची, कोझिकोड, लखनऊ, मंगलुरू शामिल है।
इन जगहों से होगी उड़ान संचालित
#FlyWithIX : Daily connectivity to Dubai!
Winter Schedule 2022Book Now!!#ExpressRoutes #IXRoutes #IXDestinations #FlyHigh #FlyMore #AirIndiaExpress pic.twitter.com/hh6LROPHTu
— Air India Express (@FlyWithIX) August 26, 2022
जानकारी के अनुसार, Air India Express ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस भारत के शहर दिल्ली, मुंबई, अमृतसर, कोच्ची, त्रिची, कोझिकोड, लखनऊ, मंगलुरू से दुबई के लिए उड़ान संचालित कर रही है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ये भी जानकारी दी है कि दिल्ली, मुंबई, अमृतसर, कोच्ची, त्रिची, कोझिकोड, लखनऊ, मंगलुरू से ये उड़ान Winter Schedule के तहत दुबई के लिए उड़ान 30 अक्टूबर 2022 से 25 मार्च 2023 के बीच संचालित होगी।
Air India Express ने ट्वीट करके जानकरी दी है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस दुबई के लिए दैनिक कनेक्टिविटी! शीतकालीन कार्यक्रम 2022 अभी बुक करें! वहीं इस ट्वीट में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक तस्वीर शेयर करके सभी जानकारी भी दी है।
सऊदी अरब से भारत के इन शहरों के लिए Direct Flight की घोषणा
गौरतलब है कि इसके पहले Air India Express ने सऊदी अरब से भारत के शहर कोझिकोड, मुंबई, लखनऊ, मंगलूर, कन्नूर के लिए संचालित की जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि सऊदी अरब के 3 जगहों जेद्दाह से कोझिकोड के लिए सप्ताह में 5 दिन फ्लाइट संचालित की जाएगी। इसके अलावा मुंबई के लिए सप्ताह में 2 दिन और लखनऊ के लिए 2 फ्लाइट संचालित एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से संचालित की जाएगी।
#FlyWithIX: Fly on attractive fares from Saudi Arabia to India!#AttractiveFare @IndianEmbRiyadh @CGIJeddah pic.twitter.com/SYnDMeToX9
— Air India Express (@FlyWithIX) August 3, 2022
वहीं Dammam (दम्माम) से कोझिकोड के लिए सप्ताह में 5 और मंगलुरु के लिए सप्ताह में 3 फ्लाइट संचालित होंगी। इसी के साथ रियाद से कोझिकोड के लिए सप्ताह में 5 फ्लाइट और कन्नूर के लिए 2 फ्लाइट उड़ान भरेंगी।
एयर इंडिया ने ये भी जानकारी दी है कि इन उड़ानों की टिकट Air India Express की वेबसाइट/कॉल सेंटर/शहर कार्यालय के माध्यम से की जा सकती है। इसी के साथ Air India Express ने ज्यादा जानकारी जानने के लिए कॉल सेंटर के नंबर भी दिए हैं। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ये सभी जानकारी ट्वीट करके दी है।
आपको बता दें, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उन सभी उड़ानों की जानकारी ट्वीट करके दे रही है। जो विदेशों के लिए संचालित की जा रही है। इसी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस घेरलू उड़ानों की भी जानकारी ट्वीट करके दे रही है।
ये भी पढ़ें- भारत और कुवैत के बीच नए उड़ानों की लिस्ट हुई जारी, Air India Express ने दी जानकारी