Air India Express ने अपने यात्रियों के लिए एक घोषणा करी है और ये घोषणा यूएई और सऊदी अरब के दम्मम और रियाद से भारत की यात्रा करने के दौरान फ्लाइट में ले जाने वाले सामान को लेकर है। दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यूएई, दम्मम,रियाद से भारत की यात्रा करने के दौरान फ्लाइट में 5 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की घोषणा करी है और ये जानकारी Air India Express ने ट्वीट करके दी है।
माना जा रहा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के अतिरिक्त सामान ले जाने में दिए जा रहे छुट से उन प्रवासियों और यात्रियों को खासा फायदा मिलेगा, जो यूएई और सऊदी अरब से भारत की यात्रा करना चाह रहे हैं।
Air India Express ने ट्वीट करके कहा कि यूएई, दम्मम, रियाद से भारत की यात्रा करने वाले Air India Express के यात्री अपने साथ 5 किलो तक सामान और अधिक ले सकते हैं और ये सभी जानकारी Air India Express ने ट्वीट करके दी है।
#FlyWithIX: The extra baggage offer extended!😃
We have extended the extra 5 kg FBA offer for travel to India from UAE/Dammam/Riyadh till 15th October 2022 for travel up to 15th October 2022.#BaggageOffer @IndianEmbRiyadh pic.twitter.com/zvcETdR073
— Air India Express (@FlyWithIX) September 15, 2022
Air India Express ने ट्वीट में लिखा है कि अतिरिक्त सामान की पेशकश बढ़ाई गई!हमने यूएई/दम्मम/रियाद से भारत की यात्रा के लिए अतिरिक्त 5 किलोग्राम एफबीए ऑफर को 15 अक्टूबर 2022 तक की यात्रा के लिए 15 अक्टूबर 2022 तक बढ़ा दिया है।। वहीं इस ट्वीट में एक विडियो भी शेयर किया गया है जिसमें सामान ले जाने को लेकर सभी जानकरी दी है।
वहीं Air India Express ने एक और ट्वीट करके जानकारी दी है कि फ्लाइट में यात्री 7 किलो के हैंड बैगेज के अलावा लैपटॉप बैग में एक लैपटॉप भी ले जा सकते हैं। वहीं इस पोस्ट में Air India Express ने एक तस्वीर पोस्ट करके जानकारी दी है कि गल्फ देश से भारत की यात्रा करने वाले यात्री 20,30,40 किलो तक का सामान ले सकते हैं। भारत से गल्फ देश की यात्रा करें वाले यात्री को 20,30 किलो तक का सामान ले सकते हैं।
#FlyWithIX: Know your Free Baggage Allowance (FBA) as you travel with us!
Our guests may also carry a laptop in a laptop bag in addition to the 7 kg hand baggage.#ExpressTips pic.twitter.com/XH8TWeWd3R
— Air India Express (@FlyWithIX) August 25, 2022
आपको बता दें, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उन सभी उड़ानों की जानकारी ट्वीट करके दे रही है। जो विदेशों के लिए संचालित की जा रही है। इसी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस घेरलू उड़ानों की भी जानकारी ट्वीट करके दे रही है।