संयुक्त अरब अमीरात के कई हिस्सों में आज, 20 जुलाई को सुबह भारी बारिश देखने को मिल रही है। इसकी वजह से Abu Dhabi पुलिस ने मोटर चालकों को चेतावनी जारी की है।
Abu Dhabi पुलिस ने मोटर चालकों से सतर्क रहने का आग्रह किया क्योंकि बारिश जारी है। इसके साथ ही ड्राइवरों को बदलती गति सीमा पर ध्यान देने के लिए कहा जाता है, जो इलेक्ट्रॉनिक साइन बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाता है।
#عاجل | #تنبيه #شرطة_أبوظبي تدعو السائقين إلى توخي الحذر بسبب #الأحوال_الجوية الماطرة، والالتزام بالسرعة المتغيرة الظاهرة على الشواخص واللوحات الارشادية الالكترونية مع تمنياتنا لكم بالسلامة.
— شرطة أبوظبي (@ADPoliceHQ) July 19, 2022
वहीं इसके पहले बीते दिन भी Abu Dhabi में बारिश जारी रहने के चलते पुलिस की तरफ से मोटर चालकों को चेतावनी जारी की गई है। Abu Dhabi में, प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दौरान गति सीमा अपने आप कम हो जाती है।
ये भी पढें- Dubai में Gold खरीदने का सुनहरा मौका, 1 दिरहम तक सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट
वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनसीएम) ने अल ऐन और Fujairah में बारिश की सूचना दी है। इसके साथ ही NCM ने अबू धाबी के कुछ हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया। इसी बीच एक सोशल मीडिया पर Yebsa-Fujairah road में बारिश के वीडियो साझा किए हैं।
الامارات : حالياً رذاذ كثيف على طريق يبسا الفجيرة #الامارات #مركز_العاصفة
20/07/2022 pic.twitter.com/aJRmfPHMJ2— مركز العاصفة (@Storm_centre) July 20, 2022
अल ऐन, जिसे गार्डन सिटी के नाम से जाना जाता है, हाल के हफ्तों में भारी बारिश देखने को मिली है। अगले दो दिनों में और बारिश की संभावना जताई गई है।
एनसीएम के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि यूएई गर्मियों के दौरान सप्ताह में तीन दिन तक बारिश देख सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि देश में गर्मियों की बारिश असामान्य नहीं है। इसके अतिरिक्त, देश बारिश को बढ़ाने के लिए क्लाउड सीडिंग का उपयोग करता है।
आपको बता दें, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) अभी तक मौसम (UAE Weather) को लेकर जो भी जानकारी दी है उसके हिसाब से UAE के मौसम में बदलाव हुआ है और इसके बाद ही UAE हर दिन UAE के मौसम को लेकर अपडेट जारी करता है।