Placeholder canvas

लॉकडाउन की वजह से अबू धाबी में फंसी थी मौनी रॉय, इतने महीने बाद कर रही है वतन वापसी

कोरोना वायरस लॉकडाउन हर किसी के लिए बहुत ही मुश्किल रहा है। आम लोगों से लेकर हमारे बॉलीवुड और टीवी स्टार्स तक दिन-ब-दिन वायरस के खतरे से जूझते नज़र आ रहे हैं। इन सब से अलग फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय की परेशानी पूरी तरह से अलग थी, क्योंकि मौनी रॉय अबू धाबी में तब से फंसी हुई थी जब से भारत में लॉकडाउन लागू हुआ था।

वह अपने बचपन की दोस्त के साथ अबु धाबी में रह रही थी। लेकिन मौनी रॉय अबू धाबी में पूरे 4 महीने बीताने के बाद अब भारत वापस रही है। मौनी ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी है। मौनी का ये पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर आग की तेजी से वायरस हो रही है।

लॉकडाउन की वजह से अबू धाबी में फंसी थी मौनी रॉय, इतने महीने बाद कर रही है वतन वापसी

बता दें कि मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मौनी रॉय फ्लाइट में बैठी हुई हैं, और उन्होंने अपने मास्क पहना हुआ है, इसके साथ ही मौनी ने फेस शील्ड भी पहने हुए दिखाई है। अपनी इस वीडियो में मौनी ने आज की डेट और टाइमिंग लिखी हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘टाटा’ इस कैप्शन के साथ मौनी ने फ्लाइट वाला इमोजी भी बनाया है। अपनी इस वीडियो में मौनी भारत वापसी के लिए काफी एक्साइटेड और खुश दिखाई दे रही हैं।

मौनी के इस पोस्ट पर फैंस अपनी खुशी और प्यार की बरसात कर दी है। वहीं इस पोस्ट पर मौनी के एक फैन उन्हें फ्लाइट में सुरक्षित रहने की भी सलाह दे रहे है। ऐसे ही मौनी के एक फैन उन्हें कमेट में सलाह देते हुए सख्त हिदायत दी। दरअसल मौनी ने फेस शील्ड के अंदर से भई मास्क पहन रखा था, जो उनकी नाक से नीचे था। इस पर ही उनके एक फैन उन्हें कमेंट में कहा कि “मास्क नाक पर डालो ना…..”