Placeholder canvas

Kuwait में Gold के दाम में आयी भारी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

Kuwait Gold Rate: कुवैत में सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

जानें कुवैत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Kuwait Gold Rate)

Gold Price

मिली जानकारी के मुताबिक, 26 सितंबर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 16.750 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4386.42) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.100 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4216.20) है।

इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.638 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3833.33) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 12.547 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3285.75) चल रही है।

गौरतलब है कि 25 सितंबर को जहां 21 कैरेट गोल्ड की कीमत 14.734 कुवैती दिनार थी तो आज इसमें गिरावट होकर 14.638 कुवैती दिनार हो चुकी है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Gold Tips

भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार को सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए हैं। लेटेस्ट रेट्स पर नजर डालें तो आज सोने के दामों में मामूली बढ़त देखी गई है।

ibjarates के मुताबिक, 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 49492 रुपये में बिक रहा है, जबकि 995 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 49294 रुपये में बिक रहा है,।वहीं 916 शुद्धता वाला सोना आज 45335 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम बढ़कर 37119 रुपये पर आ गए हैं। वहीं अगर 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के रेट की बात करें तो आज 55084 रुपये की हो गई है।

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

Kuwait में Gold के दाम में आयी भारी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।