Kuwait में Gold के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें भारतीय रूपए में ताजा भाव

Kuwait Gold Rate: कुवैत में आज, 29 अगस्त को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Kuwait Gold Rate)

gold

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 29 अगस्त को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.400 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4519.99) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.650 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4325.16) है।

इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.189 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3945.64) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 13.019 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3381.94) चल रही है।

गौरतलब है कि बीते दिन जहां 21 कैरेट गोल्ड की कीमत 15.210 कुवैती दिनार थी तो आज इसमें गिरावट होकर 15.189 कुवैती दिनार हो चुकी है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

GOLD

कुवैत के अलावा अगर भारत में गोल्ड के ताजा रेट की बात किया जाए तो आज सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल 999 प्योरिटी (24 कैरेट) वाला दस ग्राम सोना 51231 रुपये में बिक रहा है।

वहीं इस तरह आज सोना 437 रुपये सस्ता हो गया है। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली एक किलो चांदी के रेट्स आज 54205 रुपये हो गए हैं।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

Gold

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

Leave a Comment