Placeholder canvas

Kuwait में जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट का दाम

Kuwait Gold Rate: कुवैत में सोने के नए रेट्स जारी किए गए हैं। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो एक बार ताजा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदारी करते हुए सोने के नए रेट का अंदाजा रहे। उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

मिली जानकारी के मुताबिक, 10 नवंबर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.150 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4494.38) है।

वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.600 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4350.25) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.986 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए4189.34) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 12.845 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3366.20) चल रही है।

ये भी पढ़ें- दुबई में सोने के दाम में हुई भारी बढ़ोत्तरी, खरीदने से पहले भारतीय रूपए में चेक कर लें ताजा दाम

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम गोल्ड की कीमत आज 763 रुपये महंगा हुआ है। इसका आज सुबह रेट 52277 पहुंच गया हैं। वहीं इसके अलावा 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम गोल्ड का रेट 52068 हो चुका हैं।

इसके अलावा अगर 916 शुद्धता वाला गोल्ड की बात किया जाए तो आज 47886 रुपये हो चुका है। इसके अलावा 750 प्योरिटी वाले गोल्ड के दाम बढ़कर 39208 रुपये पर आ चुके हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला सोना 30582 रुपये में बिक रहा है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

ये भी पढ़ें- Gold असली है या नकली, मिनटों में घर बैठे इन 7 तरीकों से करें पहचान, बेहद आसान है तरीका