Placeholder canvas

Assam: रनवे से फिसला Indigo विमान कीचड़ में फंसा, खतरे में पड़ी यात्रियों की जान

निजी विमानन कंपनी IndiGo की एक फ्लाइट हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता के लिए रवाना हुआ IndiGo विमान जोरहाट एयरपोर्ट पर रनवे पर कुछ मीटर चलने के बाद विमान रनवे से उतर गया और उसके टायर कीचड़ में जा फंसा। वहीं इस घटना को लेकर कई यात्रियों की जान खतरे में आ गई।

गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। फ्लाइट ने असम के जोरहाट से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी। फिलहाल इस घटना के बाद असम के जोरहाट से कोलकाता जाने वाली IndiGo की इस एक उड़ान बाद में रद्द कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, कोलकाता के रवाना हुआ IndiGo की विमान संख्या 6ई-757 समयानुसार दोपहर 2:20 बजे उड़ान भरने के लिए रवाना हुआ। लेकिन रनवे पर कुछ मीटर की दूरी पर पहुंचने के बाद विमान का चक्का अचानक रनवे से उतरकर दलदल में फंस गया। इधर रनवे से उड़ान भरने के बाद अचानक हुई घटना से फ्लाइट में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

हादसे के बाद एयरलाइन ने करी खान-पान व्यवस्था

इस विमान में कुल 98 यात्री सवार थे। वहीं घंटेभर के भीतर IndiGo ने सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारने की व्यवस्था करी गयी और उन्हें एयरपोर्ट के प्रतिक्षालय में ठहराया गया। साथ ही यात्रियों के खान-पान आदि की व्यवस्था भी इंडिगो प्रबंधन की तरफ से की गई। लेकिन इस हादसे के बीच यात्रियों में दहशत पैदा हो गयी।

Indigo

ये IndiGo का विमान संख्या 6ई-442 फ्लाइट रोजाना कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरकर 1:50 बजे जोरहाट एयरपोर्ट पहुंच जाता था। लेकिन आज उस घटना के बाद यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आपको बता दें, पिछले कुछ महीनों में कई एयरलाइन के विमानों के साथ इसी तरह की घटनाएं होती दिख गई हैं। किसी की इमरजेंसी लैंडिंग देखने को मिली है तो कुछ फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी आई है। स्पाइसजेट पर DGCA का एक्शन भी हो चुका है और इस एयरलाइन की 8 हफ्तों के लिए 50% उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें- UAE में आज महंगा हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम