Placeholder canvas

एक बार फिर बढ़ी अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक की अवधि, DGCA ने किया नई तारीख का ऐलान

इन दिनों देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब तक पूरे देश में 36 लाख कोरोना वायरस मरीज हो गए है। इसके बाद भी पूरे देश भर में अनलॉक की प्रक्रिया जारी है।

वहीं दूसरे देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को आशा थी कि भारत सरकार देश के अनलॉक के चौथे फैज में भारत के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट की सर्विस को फिर दोबारा से शुरू कर देंगी, लेकिन उन सभी लोगों की इस उम्मीद पर सरकार ने पानी फेर दिया। दरअसल भारत सरकार ने इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस पर लगे प्रतिबंध को 30 सितंबर तक बढ़ दिया है, हालांकि विदेशों में फंसे लोगों के लिए वंदे भारत मिशन का अभियान जारी रहेगा।

एक बार फिर बढ़ी अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक की अवधि, DGCA ने किया नई तारीख का ऐलान

DGCA की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार, इंटरनेशनल कॉमर्शियल फ्लाइट्स पर रोक अभी जारी रहेगी। सिर्फ कुछ खास रूट्स पर ही फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। इन खास रूट्स में वहीं रूट शामिल है जिसे पर भारत सरकार ने अपनी सहमती दी है। इसके साथ ही इंटरनेशनल फ्लाइट पर लगा ये प्रतिबंध कार्गों फ्लाइट्स पर लागू नहीं होगा। ताकि भारत से दूसरे देशों के बीच सामानों की सप्लाई पर कोई असर ना पड़े।

वहीं दूसरी तरफ विदेशों में फंसे भारत नागरिक वापस भारत आना चाहते है, ऐसे लोगों से सरकार ने कहा कि ये लोग वंदे भारत मिशन की फ्लाइट सर्विस के जरिए भारत वापस आ सकते है। वंदे भारत मिशन की फ्लाइट सर्विस का लाभ लेने के लिए पहले के बताए गए शर्तों का लोगों को पालन करना होगा।

बता दें कि इन दिनों वंदे भारत मिशन का पंचवा फैज चल रहा है। हाल ही में DGCA बताया है कि 1 सितंबर से मिशन का 6वां फैज शुरू हो जाएगा, जो 31 सितंबर तक चलेगा। मिशन के 6वें फेज में सरकारी एविएशन कंपनी एयर इंडिया की 31 फ्लाइट निश्चित हो गई है।