Placeholder canvas

दुबई में हुई भारतीय कामगार की मौ’त, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, 3 महीने पहले कमाने गया था अरब

भारत से दुबई गए एक कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त हो गई हैं। झारखंड की गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के अटका पारटांड के रहने वाले प्रवासी कामगार दिनेश रविदास (आयु लगभग 50 वर्ष) की दुबई में मृ’त्यु हो गई है।

दिनेश रविदास की मौ’त की सूचना परिजनों को तकरीबन 2 दिन पहले दी गई। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए अटका पूर्वी के मुखिया संतोष मंडल ने कहा कि अगस्त माह में करीब 3 महीने पहले मृ’त’क कामगार दिनेश रविदास काम के सिलसिले में दुबई गया था।

दुबई में वह रसोई का काम करता था। तकरीबन 1 सप्ताह से दिनेश रविदास की तबीयत बिगड़ी चल रही थी। ऐसे में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, मगर इलाज के दौरान दिनेश रविदास ने दम तोड़ दिया।

मृ’त’क के परिजनों को ढांढस बंधाने घर पहुंचे विधायक

आपको बताते चलें कि दुबई में काम करने वाले स्थानीय लोगों ने दिनेश रविदास की मौ’त की खबर उनके परिजनों को दी। मृ’त’क दिनेश के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक लड़का है।

दिनेश की मौ’त की खबर पाकर पूरे परिवार में को’हरा’म मच गया। उधर, बगोदर के विधायक विनोद कुमार सिंह भी दिनेश के परिजनों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें- दुबई के रेस्टोरेंट में काम करने वाले भारतीय प्रवासी की पलटी किस्मत, इनाम में जीत लिए 55 करोड़ रुपए

दुबई में रसोईया का कार्य करता था दिनेश

झारखंड का रहने वाला दिनेश दुबई में केसीसी कंपनी में कुक के तौर पर कार्यरत था। मृतक दिनेश के घर पहुंचकर विधायक ने कंपनी के अधिकारियों से बात करते हुए कहा प्रवासी कामगार के पार्थिव शरीर को सहायता राशि के साथ बिना लाग लपेट किए उसके घर भेजा जाए।

मृ’त’क के घर विधायक के अलावा माले प्रखंड के सचिव पवन महतो, पंस नारायण साहू, मुखिया संतोष मंडल, मनोहर लाल मंडल, सहित अन्य लोग भी मृतक के परिजन को ढांढस बंधाने पहुंचे।

स्थानीय स्तर पर काम ना मिलने के कारण पलायन को मजबूर हैं गरीब लोग

आपको बता दें कि गिरिडीह जनपद के बगोदर प्रखंड की एक बड़ी जनसंख्या देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों में नौकरी की तलाश में अपने क्षेत्र से पलायन करती हैं। खासतौर पर युवा वर्ग पलायन के लिए मजबूर है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी प्रवासी कामगार के साथ दुबई में इस तरह की घटना घटी हो इसके पहले भी प्रवासी कामगारों के साथ कई तरह की घटनाएं होने की खबरें आती रहती हैं। स्थानीय स्तर पर रोजगार न मिलने के कारण लोग बड़ी संख्या में देश और विदेश में रोजगार की तलाश में जाते हैं।

ये भी पढ़ें- कुवैत से भारत आने वालों के लिए खुशखबरी, सस्ते हवाई किराए के साथ ज्यादा सामान ले जाने की मिली छूट