Placeholder canvas

इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

देश की राजधानी दिल्ली से उड़ान भरकर थाईलैंड के फुकेट शहर जा रही इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की बात सामने आने पर लाइट को दिल्ली वापस लौटाया गया। आपको बताते चलें कि फ्लाइट के टर्नबैक के दौरान फुल इमरजेंसी का ऐलान किया गया था।

दोबारा इतने समय पर हवाई अड्डे पर पहुंचा था

इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6E -1763 नी इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से थाईलैंड के लिए सुबह तकरीबन 6:41 पर उड़ान भरी थी।

मगर टेक ऑफ के थोड़ी ही देर बाद विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आने के बाद उड़ान को वापस हवाई अड्डे पर लाया गया। उड़ान दोबारा 7:31 पर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची।

ये भी पढ़ें-UAE: नए साल के मौके पर दुबई में मिलेगी मुफ्त पार्किंग सेवा, जानिए कब से लगेगा शुल्क

तकनीकी समस्या के बाद पायलट ने दिखाई सूझबूझ

आपको बताते चलें की समाचार एजेंसी है नाई के अनुसार, एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाइट में तकनीकी समस्या की जानकारी सामने आने के बाद इंडिगो एयरलाइंस के फ्लाइट ने सकारात्मक कदम उठाते हुए लैंडिंग करने की परमिशन मांगी थी। जिसके बाद एटीसी ने प्लेन उतारने की अनुमति प्रदान की थी। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।वहीं विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं।

गौरतलब है या पहला मौका नहीं है कि देश के अंदर इमरजेंसी में विमान की लैंडिंग करवाई गई है। हाल ही में बीते साल यानी कि 2022 में देश के अंदर कई एयरलाइंस कंपनियों के विमानों में तकनीकी खराबी की समस्या सामने आई थी। लेकिन साल 2023 की शुरुआत में शायद यह पहला मौका है जब विमान में तकनीकी खराबी देखी गई है और विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में लैंड कराया गया है।

ये भी पढ़ें: 8 मिलियन से अधिक यात्रियों ने इस साल किया कुवैत एयरपोर्ट का इस्तेमाल, 68,621 विमानों ने भरी उड़ान