Placeholder canvas

IndiGo एयरलाइंस ने की घोषणा, 3 महीने के लिए इन रूट्स पर रद्द की Flight सेवा; यहां चेक करें लिस्ट

साल 2022 की शुरुआत के साथ ही कोविड-19 के केस बढ़नी शुरू हो गए हैं। इसके मद्देनजर सरकार और कई प्राइवेट कंपनियां कड़े कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में IndiGo Airline भी कुछ बड़े फैसले ले रही है।

देश की जानी-मानी एयरलाइन कंपनी IndiGo Airline ने अपनी कई रूटों उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है। इंडिगो ने जिन फ्लाइटों को कैंसिल किया है वे 3 महीने तक उड़ान नहीं भर सकेंगे। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि IndiGo Airline ने देश के किन राज्यों में अपनी उड़ानों की संख्या 3 महीने के लिए कम कर दी है। इसकी जानकारी इंडिगो एयरलाइन ने ट्विटर के माध्यम से अपने यात्रियों को दी है।

किराए में भी हो सकती है भारी वृद्धि

IndiGo एयरलाइंस ने की घोषणा, 3 महीने के लिए इन रूट्स पर रद्द की Flight सेवा; यहां चेक करें लिस्ट

IndiGo Airline ने अपनी उड़ानों को रद्द करने का यह निर्णय महज कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देख कर लिया है। इसी क्रम में एयरलाइन कंपनी ने पश्चिम बंगाल से नई दिल्ली के अलावा मुंबई के लिए फ्लाइट्स की संख्या कम की है।

आगामी 3 महीनों तक इन हवाई पट्टी के ऊपर यह एयरलाइन कंपनी अपनी उड़ान संख्या सीमित करने का फैसला कर चुकी है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कंपनी अपने किराए में भी वृद्धि करने का जल्द ही ऐलान कर सकती है।

ट्वीट करते हुए दी जानकारी

इंडिगो ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सरकारी गाइडलाइन्‍स (Government Guidelines) के मुताबिक फ्लाइट की संख्‍या सीमित कर दी गई है। ऐसे में पश्चिम बंगाल गवर्नमेंट ने कोरोनावायरस के बढ़ते केसों के मद्देनजर नई दिल्ली और मुंबई के लिए बंगाल से अब हफ्ते में 2 दिन ही उड़ान के संचालन की मंजूरी प्रदान करने का फैसला किया है।’

टिकट बुक कर चुके यात्री क्लेम कर सकते हैं रिफंड

IndiGo एयरलाइंस ने की घोषणा, 3 महीने के लिए इन रूट्स पर रद्द की Flight सेवा; यहां चेक करें लिस्ट

IndiGo Airline ने इस बात की भी जानकारी दी कि टिकट बुक कर चुके पैसेंजर का पैसा वापस किया जाएगा। कंपनी अपने यात्रियों को उड़ान कैंसिल होने की जानकारी समय रहते दे रही है। ऐसे में जिन यात्रियों ने अपने टिकट बुक करा ली थी और उनकी उड़ान कैंसिल हो गई है।

वह यात्री इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं। इसी के साथ वे लोग अपनी पसंद के अनुसार दूसरी उड़ान का चयन कर सकते हैं। जिसके लिए यात्रियों को इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके प्लान बी पर क्लिक करना होगा।