टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो चुका है।
It’s may be his fault but I can’t see him cry.
Stay strong Rohit Sharma pic.twitter.com/LqV7rr2BL7— Aru★ (@Aru_Ro45) November 10, 2022
इस हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इमोशनल हो गए। मैच खत्म होने के बाद जब टीम इंडिया के खिलाड़ी इंग्लैंड टीम से हाथ मिलाकर अपने डगआउट में पहुंचे तब कप्तान रोहित शर्मा डग आउट में भावुक हो गए, जहां वह अपने आंसू साफ कर रहे थे।
.@ImRo45 🥹😭pic.twitter.com/H8WSMsK7MS
— Charanism™ (@RohitCharan_45) November 10, 2022
वहीं कोच राहुल द्रविड़ उन्हें संभालते हुए नज़र आए। इतना ही नहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी मैदान में निराश नज़र आए। झुके हुए कंधे बता रहे थे कि विराट कोहली टीम इंडिया को मिली हार से किस कदर निराश हैं।
These pictures will always hurt. But Virat Kohli are Champion, you’re true Superstar. pic.twitter.com/oVHlEQrXVy
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) November 10, 2022
इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाजों का गरजा बल्ला
गौरतलब है कि आज के मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हैल्स और कप्तान जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के दोनों बल्लेबाज नाबाद पवेलियन लौटे। जोस बटलर ने 80 रन और एलेक्स हेल्स 86 रन बनाए और इंग्लैंड की टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।
इससे पहले भारतीय टीम ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ पारी के आगे भारत के लिए विराट कोहली द्वारा खेली गई 50 रनों की पारी और हार्दिक पांड्या की 63 रनों की पारी फीकी पड़ गई।
विराट कोहली ने 40 गेंदों पर 50 रन की पारी के दौरान 4 चौके और एक छक्का लगाया था जो कि हार्दिक पांड्या ने 35 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के लगाकर 63 रनों की शानदार पारी खेली थी। लेकिन उनकी मेहनत पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया और इस तरह टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
भारत को सेमीफाइनल में हराने के साथ इंग्लैंड की टीम फाइनल में पहुंच गई है। इंग्लैंड की टीम का आगामी 13 नवंबर को पाकिस्तान से फाइनल में सामना होगा।
ये भी पढ़ें- दुबई के बुर्ज खलीफा के पास बहुमंजिला इमारत में लगी आग, सामने आया ये वीडियो