Placeholder canvas

Gold Price: सोने के दाम में आयी रिकाॅर्डतोड़ गिरावट, खरीदने से पहले यहां जानें क्या चल रहा ताजा भाव

Gold Price: सोने के दामों में कमी दर्ज की। सोना ₹500 नीचे लुढका‌‌ है। बीते दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखी गई। स’टोरियों ने अपने सौदों को कम किया जिसकी वजह से व्यापार में बुधवार को कमी देखी गई और सोना ₹582 लुढ़ककर 56168 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था।

आपको बताते चलें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी के लिए गोल्ड का कॉन्ट्रैक्ट 12775 लॉट के व्यापार में ₹582 या 1.03 फीसदी की कमी के साथ 56168 रुपए में 10 ग्राम मिल रहा था।

कारोबारियों ने बताया कि सोने के दामों (Gold Price) में सौदे की कमी के चलते गिरावट देखी जा रही है। वही ग्लोबल लेवल पर न्यूयॉर्क में दामों में 1 फीसदी की कमी के साथ सोना 1,846. 70 डॉलर प्रति औंस पर व्यापार कर रहा था।

चांदी की रेट में भी देखी गई कमी

गोल्ड के बाद सिल्वर में भी कमी देखी गई। चांदी का मौजूदा रेट ₹65510 प्रति किलोग्राम पर चला गया है। व्यापारियों ने अपने सौदा को घटाते हुए कारोबार किया और चांदी का भाव ₹741 लुढ़क गया। ऐसे में अब चांदी ₹65510 प्रति किलोग्राम में मिल रही है।

दूसरी तरफ कमोडिटी एक्सचेंज में सिल्वर के मार्च डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट का मूल्य ₹741 या 1.12 30 दिन की कमी के साथ चांदी ₹65510 प्रति किलो में बिक रही है। ग्लोबल लेवल पर न्यूयॉर्क में चांदी के दाम 1.36 फ़ीसदी कम होकर 21.58 डॉलर प्रति औंस रह गए हैं।

ये भी पढ़ें :दुबई से कोई प्रवासी कितना Gold ला सकता है भारत, ज्यादा सोना लाने के लिए क्या है नियम?

भारत में इतने में मिल रहा है सोना और चांदी

दिल्ली में 24 कैरेट प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 57310 रुपए में मिल रहा है। दूसरी तरफ पटना में चौबीस कैरेट वाले सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 57280 रुपए हैं। जबकि जयपुर में 24 कैरेट की प्योरिटी वाले गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम 57310 रुपए हैं। मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 57160 रुपए हैं। जबकि कोलकाता में 24 कैरेट के शुद्धता वाले सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 57210 रुपए है।

बेंगलुरु में 24 कैरट वाले शुद्ध सोने के रेट प्रति 10 ग्राम 57210 रुपए हैं। मुंबई में 24 कैरेट वाला सोना प्रति 10 ग्राम 57160 रुपए में मिल रहा है। चंडीगढ़ में गोल्ड का भाव प्रति 10 ग्राम 57310 रुपए हैं। जबकि लखनऊ में 24 कैरेट की प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम 57310 रुपए है। और हैदराबाद में 24 कैरट वाला 10 ग्राम सोना ₹57160 में मिल रहा है।

ये भी पढ़ें :क्रिसमस के बाद सोना के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट