Placeholder canvas

जान पहचान कर धोखेबाज ने ठगे 5 लाख रूपए, दिया मर्चेंट नेवी में नौकरी और दुबई वीजा दिलाने का झांसा

New Delhi:अक्सर हम अखबार और वेबसाइट पर धोखाधड़ी की कई सारी खबरें पढ़ते रहे है। लेकिन इतनी जागरुकता के बाद भी धोखाधड़ी का ये सिलसिला है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक धोखधड़ी का एक नया मामला करनाल से सामने आया है। जिसमें शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने उसे विदेश भेजने और मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 5 लाख रूपए ठग लिए है।

करनाल के गांव खरक वासी के रहने वाले सलिंद्र कुमार ने अपने एरिया के SP गंगाराम पूनिया को एक शिकायत पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए धोखे बारे में बताया और आरोप लगाते हुए कहा कि वो राइस सेलर में बतौर मैकेनिक काम करते है। पिछले साल 2019 में उनकी पहचान उतराखण्ड में एक प्राइवेट रन कर रही एक महिला से हुई, जिसका नाम शारदा श्री गर्ग है। शारदा श्री गर्ग नाम की ये औरात देहरादून से करनाल आते टाइम सलिंद्र के घर पर भी आई थी, उसने कहा कि वो सलिंद्र के बेटे अभिषेक को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाई और उसे दुबई का वीजा भी लगवाएंगी। इस सारे काम की कीमत उसने 5 पांच लाख बताई, और इन पैसों की मांग की।

जान पहचान कर धोखेबाज ने ठगे 5 लाख रूपए, दिया मर्चेंट नेवी में नौकरी और दुबई वीजा दिलाने का झांसा

सलिंद्र ने आगे बताया कि उस महिला की जान पहचान दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी चला रहे एक शख्स से थी, जिसका नाम अमित कुमार है। उस महिला ने कहा था कि वो अमित के जरिए ही उनके बेटे को दुबई में भेजेंगी। इसके बाद सलिंद्र ने दोनों के खाते में बताई गई पैसों की राशि जमा करवा दिया।

जिसके बाद पिछले साल ही अक्टूबर से नवंबर के बीच में कुछ दिनों के लिए उनका बेटा दुबई गया था, और उसे वीजा भी दिया गया था। लेकिन फिर कुछ ही दिन में उसे वापस दिल्ली में बुलवा लिया गया। जिसके बाद वो दुबई जाने के इंजतार में दिल्ली के एक होटल में एक महीने तक रुका रहा। लेकिन उन लोगों ने उसे फिर दोबारा दुबई नहीं भेजा। बाद में जब जांच करवाई गई तो पता चला कि उन्हें दिए गए सभी डॉक्यूमेंट फर्जी और नकली थे।